India

शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी पर शिक्षकों में रोष व्याप्त

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन, जल्द भुगतान की मांग

रायबरेली। शिक्षकों के वेतन भुगतान में हर महीने हो रही देरी की समस्या पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद का प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वेतन भुगतान में पिछले कई महीनो से अनावश्यक विलंब से वेतन भुगतान होने पर रोष व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र यादव ने बताया कि हम शिक्षकों की समस्या पर ‌वित्त एवं लेखा अधिकारी ने अवगत कराया कि खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा वेरिएशन विलंब से भेजा जाता है इसलिए विलंब हो जाता है।

इस पर संगठन ने उन्हें अवगत कराया की आनलाइन वेतन भुगतान के संबंध में निर्गत वर्ष 2012 के शासनादेश में यह व्यवस्था दी गई है कि यदि किसी विकास क्षेत्र से खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा समयांतर्गत वेतन वेरिएशन नहीं प्रस्तुत किया जाता है तो उसे विकास क्षेत्र का वेतन पुराने विवरण के अनुसार भुगतान कर दिया जाए।

भुगतान में यदि कोई अनियमितता होती है तो उसके लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी उत्तरदाई होंगे। संगठन की मांग से अपनी सहमति जताते हुए वित्त एवं लेखाधिकारी ने यह आश्वस्त किया कि समय से वेतन भुगतान किए जाने का प्रयास किया जाएगा तथा बजट आवंटित होते ही महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक समर बहादुर सिंह, महामंत्री सियाराम सोनकर, विक्रमादित्य सिंह, दीपक कुमार, शिवकुमार सिंह, सुनील यादव, मेराज अहमद, शिवेंद्र सिंह, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, योगेंद्र यादव, लक्ष्मी सिंह, सुरेश सिंह, आशीष तिवारी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button