Health

प्रो. आर.ए.एस. कुशवाहा बने केजीएमयू के नए प्रॉक्टर

प्रो. क्षितिज श्रीवास्तव के इस्तीफे के बाद कुलपति ने जारी किया आदेश

Lucknow: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रोफेसर आर.ए.एस. कुशवाहा को प्रॉक्टर (proctor) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पूर्व प्रॉक्टर प्रो. क्षितिज श्रीवास्तव के इस्तीफे (Resignations) के बाद की गई है। यह प्रो. कुशवाहा की प्रॉक्टर के रूप में दूसरी पारी है।

रेस्पिरेटरी मेडिसिन (Respiratory Medicine) विभाग के प्रोफेसर प्रो. कुशवाहा को कुलपति (Vice Chancellor) प्रो. सानिया नित्यानन्द ने यह दायित्व मंगलवार को जारी आदेश के तहत सौंपा है। आदेश के अनुसार प्रो. कुशवाहा को यह जिम्मेदारी अन्य अन्य विभागीय कार्यों के साथ निभानी होगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। विशेष बात यह है कि प्रो. कुशवाहा अक्टूबर 2016 से अप्रैल 2021 तक केजीएमयू के चीफ प्रॉक्टर रह चुके हैं, और उनके कार्यकाल को अनुशासनात्मक दृष्टिकोण से काफी प्रभावशाली माना गया था।

विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि उनके दोबारा प्रॉक्टर बनने से अनुशासन, छात्रों से संवाद और प्रशासनिक संचालन को और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रो. कुशवाहा केजीएमयू में एक अनुभवी, निष्ठावान और अनुशासनप्रिय प्रोफेसर के रूप में जाने जाते हैं। रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में उन्होंने वर्षों से सेवा दी है और उनका योगदान शिक्षा व प्रशासन दोनों क्षेत्रों में सराहनीय रहा है। विश्वविद्यालय के छात्र और शिक्षकगण इस पुनर्नियुक्ति को सकारात्मक रूप में देख रहे हैं और आशा जता रहे हैं कि प्रो. कुशवाहा की वापसी से कई शिक्षकों ने खुशी जताई है।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related Articles

Back to top button