UP

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे तीनों इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने नागपुर पुलिस के सहयोग से मंगलवार को श्रद्धा दुबे, चालक दानिश और रश्मि दुबे को नागपुर से दबोच लिया। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को काफी समय लगा। श्रद्धा दुबे को पुलिस की कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं की जानकारी थी, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी चुनौतीपूर्ण रही। हालांकि, पुलिस को आखिरकार सफलता मिल गई। गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ की अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस के मुताबिक, हजरतगंज थाने में 9 अक्टूबर 2026 को रंजना शर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 216/2026 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसके बाद से ही श्रद्धा दुबे, चालक दानिश और रश्मि दुबे फरार चल रहे थे। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं।

तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी को इस चर्चित हत्याकांड की जांच में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपियों को लखनऊ लाकर आगे की कार्रवाई करेगी।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button