India

लखनऊ विश्वविद्यालय में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

लखनऊ, 15 नवंबर 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग और अटल सुशासन पीठ के संयुक्त तत्वावधान में 16 और 17 नवंबर 2024 को दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी का विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव: सुशासन हेतु एक पहल” है। यह आयोजन डीपीए सभागार, लोक प्रशासन विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय में होगा।

लोक प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष और अटल सुशासन पीठ के संयोजक प्रो. नंद लाल भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि संगोष्ठी में एक राष्ट्र, एक चुनाव के कानूनी, प्रशासनिक और सामाजिक पहलुओं पर मंथन किया जाएगा। इस दौरान देश के प्रमुख कानूनविद, विशेषज्ञ और शिक्षाविद अपने विचार साझा करेंगे।

संगोष्ठी का शुभारंभ 16 नवंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे होगा। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री मा. ए.के. शर्मा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य सचिव श्री एल. वेंकटेश्वर लू रहेंगे। सत्र की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय करेंगे।

प्रो. नंद लाल भारती

इस संगोष्ठी में डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान के पूर्व कुलपति और स्टेट लीड प्रो. बलराज चौहान मुख्य वक्ता के रूप में विशेष व्याख्यान देंगे।

देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षक, शोध छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्तित्व इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। संगोष्ठी का उद्देश्य “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा को सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में समझना और इस पर व्यापक चर्चा करना है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button