UP

उत्‍तर प्रदेश में नदियों के किनारे लगाए जाएंगे 4.12 करोड़ पौधे

पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत 13 प्रमुख नदियों के पांच किमी. एरिया में पौधरोपण कराएगी योगी सरकार, यमुना किनारे 6712.44 हेक्टेयर में एक करोड़ 9 लाख तथा गंगा तीरे 4356.13 हेक्टेयर में लगाए जाएंगे 77 लाख से अधिक पौधे

Lucknow: योगी सरकार पौधरोपण महाभियान-2025 (Plantation) अंतर्गत उत्तर प्रदेश की नदियों के पांच किमी. दायरे में 4.12 करोड़ पौधे लगाएगी। यूपी की हरियाली बढ़ाने के लिए सरकार ने यह कदम भी बढ़ाया है। विगत वर्ष-2024 में नदियों के किनारे 2656 स्थलों पर 3.72 करोड़ पौधरोपण किए गए थे।

यह भी पढ़ें: गरीब ओबीसी बेटियों के लिए वरदान बनी यूपी की शादी अनुदान योजना

यूपी से होकर गुजरने वाली 13 प्रमुख नदियों के समीप 24271.66 हेक्टेयर एरिया में पौधरोपण होगा। इन नदियों में गंगा, यमुना, सरयू, राप्ती, चंबल, छोटी गंडक, हिंडन, गोमती आदि प्रमुख हैं। वहीं सर्वाधिक पौधरोपण यमुना नदी वाले जनपदों में होंगे।

यह भी पढ़ें: आठ साल में 62 फीसद बढ़ी यूपी में ट्रैक्टर्स की संख्या

यमुना के समीप लगाए जाएंगे सर्वाधिक पौधे

पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सर्वाधिक पौधे यमुना नदीं के किनारे लगाए जाएंगे। यमुना किनारे एक करोड़ 9 लाख से अधिक पौधे लगेंगे। गंगा नदी के किनारे वाले जनपदों में 77 लाख पौधरोपण किए जाएंगे। बेतवा किनारे 53 लाख, सरयू किनारे 39.35 लाख पौधे, सई किनारे 34.25 लाख, गोमती किनारे 33.56 लाख किनारे पौधे लगाकर संवारे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी में आठ साल में करीब ढाई गुना बढ़ा दलहन का उत्पादन

त्रिवेणी वन भी बसाएगी योगी सरकार

योगी सरकार 2025 में आयोजित महाकुम्भ की स्मृति में नदी किनारे नीम, पीपल, पाकड़ के पौधों का त्रिवेणी रोपण भी कराएगी। पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि नदियों के पांच किमी. एरिया में भी पौधरोपण कराया जाएगा। इसके लिए गंगा, यमुना, राप्ती, सरयू, सोन, चंबल समेत 13 नदियों के आसपास के एरिया को चिह्नित किया जा रहा है।

नदी एरिया (हेक्टेयर में) पौधे (संख्या)
बेतवा 3708.15 5309321
चंबल 100 160000
छोटी गंडक 533.5 853600
गंगा 4356.13 7704801
गोमती 1557.2 3356120
हिंडन 218.99 429014
केन 781.06 1233964
रामगंगा 589.19 982244
राप्ती 1216.15 1945760
सई 1449.4 3425021
सरयू 2341.02 3935660
सोन 708.42 950962
यमुना 6712.44 10988763
कुल 24271.7 41275230

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button