Health

टीबी से लड़ने के लिए दवा के साथ पोषण भी जरूरी

राम सागर मिश्र में टीबी बीमारी के प्रति किया गया जागरूक

Lucknow: टीबी यानि क्षय रोग से लड़ने के लिए दवाओं के साथ सही पोषण भी जरूरी है। इससे दवा तेजी से असर करती हैं। यह जानकारी केजीएमयू पल्मोनरी विभाग केे पूर्व विभागाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने दी।

वह राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय (RSM Hospital) में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत क्षय रोग पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने टीबी के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि टीबी मरीजों को डरने की जरूरत नहीं। जैसे ही सम्भावना लगे, तुरन्त किसी भी अस्पताल में जाकर जांच व इलाजलाज करायें। सरकारी अस्पतालों में जांच से लेकर दवाएं मुफ्त मुहैया कराई जा रही हैं। समय पर इलाज से बीमारी पूरी तरह से ठीक हो सकती है।

टीबी से लडऩे के लिए दवा के साथ पोषण भी जरूरी

उन्होंने कहा कि दो हफ्ते से अधिक खांसी आ रही है। बलगम के साथ खून आ रहा तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। उन्होंने बताया कि टीबी की दवाओं के साथ पोषण भी जरूरी है। ताकि शरीर में रोगों से लडऩे की ताकत बनी रहे। इस मौके पर रोटरी क्लब आफ इलिट के ओर से 75 टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया।

इसे भी पढ़ें: सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर के प्रति स्वयं जागरूक हो महिलाएं

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अतुल सिंघल ने बताया कि इलाज शुरू होने के बाद 1000 रुपये प्रतिमाह, उपचार पूर्ण होने तक मरीज के अकाउंट में सरकार दिया जाता रहेगा, जिससे मरीजों को उचित पोषण लेता रहे।
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को मरीजों के लिए जरूरी बताया।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Back to top button