India

Raebareli: प्राइवेट विद्यालयों की बराबरी कराने में अभिभावक करें सहयोग: बीईओ अमावां

बच्चों के विद्यालय से मिले होमवर्क को जरूर देखें अभिभावक: वीरेंद्र सिंह

Raebareli: अमावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मंचितपुर में मंगलवार को वार्षिकोत्सव और स्कूल गॉट टैलेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह रही। विशिष्ट अतिथि आरएसएम ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेंद्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रहे।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने कहा अगर हम प्राइवेट की बराबरी कर रहे हैं तो फिर हमारे अभिभावक जरूर विद्यालय में आए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित तौर पर विद्यालय में भेजने की अपील की। बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो कि आपको ऊँचाई तक ले जाती है। उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक होमवर्क को देखने के लिए कहा। अभिभावकों से कहा कि आपकी फसल के तौर पर बच्चे हैं और उनको आगे बढ़ाने में पूरा जोर दें।

आरएसएम के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा वार्षिकोत्सव का मतलब पूरे वर्ष का रिपोर्ट कॉर्ड विद्यालय दर्शाता है। अभिभावकों से बेहतर से बेहतर शिक्षा व्यवस्था बच्चों को देने के लिए कहा। उन्होंने प्रतिदिन और नियमित विद्यालय में बच्चों को भेजने की अपील की।

प्रधानाध्यापक के. ज्योति ने कहा कि अभिभावकों की नियमित उपस्थिति ही हम लोगों का हौसला बढ़ाती है। विद्यालय के निपुण बच्चों को स्कूली ड्रेस का वितरण किया गया। विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत, एक मोटा हाथी, सलोनी-मिठोनी, हम बगिया के फूल और देश रंगीला जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत मे विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर शपथ भी दिलाई गई।

इस मौके पर शिक्षिका फातिमा मलिक, ज्योति वर्मा, ज्योति सिंह, प्रीति यादव, शालिनी द्विवेदी, कृष्ण कुमारी, एसएमसी अध्यक्ष शिवकली, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपमा, पुष्पलता, अनुज सिंह सहित अभिभावक मौजूद रहे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button