India

पुरानी पेंशन की बहाली ही होगी स्व.डॉ.राम अशीष सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि, जनक्रांति मूवी के जरिए पेंशन आंदोलन को नई ताकत

Lucknow: पुरानी पेंशन बहाली को समर्पित आंदोलन को आज एक नई दिशा और ऊर्जा मिली, जब अटेवा (अधिकार प्राप्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के संगठन) के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने जनक्रांति मूवी का लोकार्पण किया।

यह मूवी पेंशन आंदोलन और शहीद डॉ. राम अशीष सिंह के संघर्षों पर आधारित है। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के अर्श सिटी, सदरौना, पारा में हुआ, जहां डॉ. सिंह की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया।

प्रतिमा अनावरण समारोह में डॉ. राम अशीष सिंह के परिवारजनों — उनकी पत्नी रुचि मल्ल, सुपुत्र श्रेयांश और दिव्यांश सिंह, उनके भाई रामपाल सिंह और राम प्रवेश सिंह — की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Pension 2

इस अवसर पर विजय कुमार बंधु ने कहा, “पुरानी पेंशन की बहाली ही स्व. डॉ. राम अशीष सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जनक्रांति मूवी पेंशन आंदोलन को एक नई धार और जनसमर्थन प्रदान करेगी।”

स्वास्थ्य महासंघ के महामंत्री अशोक कुमार और टीसीएस के विवेकानंद आर्य ने स्पष्ट किया कि, “डॉ. सिंह की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, हम उनके सपनों को साकार करेंगे।”

उ प्र पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के रामराज दुबे ने कहा जिस दिन डॉ. राम अशीष जी के कारण ही आज पेंशन आंदोलन अपने चरम पर है।

Pension 1

विभिन्न संगठनों ने एक स्वर में पुरानी पेंशन की बहाली की मांग उठाई

प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि आज भारत के चार राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड ,हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में भी पुरानी पेंशन बहाल हो गई है।अब केंद्र और अन्य राज्यों को भी यह कदम उठाना चाहिए और को भी अब पुरानी पेंशन बहाल कर देनी चाहिए।

भारत यादव (पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ) और राममूरत यादव (लेखपाल संघ) ने डॉ. सिंह को “सच्चे अर्थों में महापुरुष” बताया। सिंचाई विभाग के नरेंद्र कुमार और अमित कुमार ने कहा कि जनक्रांति मूवी डॉ. सिंह के जीवन संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाएगी।

फार्मासिस्ट नेता श्रवण सचान और शिक्षक संघ नेता हरिशंकर राठौर ने कहा कि डॉ. सिंह “शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं।”

कार्यक्रम का संचालन अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर डॉ. आशाराम, चंद्रहास सिंह, सत्येंद्र राय, डॉ. आनंदवीर सिंह, विजय प्रताप, रंजना सिंह, विक्रमादित्य मौर्य, रजत प्रहरी, पंकज यादव, अमित कुमार, संजय यादव, संदीप वर्मा, रवींद्र वर्मा, ओम प्रकाश, वीरेंद्र पटेल, संजय उपाध्याय, राकेश रमन, जनार्दन शुक्ला, राजेश जायसवाल, दानिश इमरान, मो. सूफियान और आशीष वर्मा समेत कई मंडलीय पदाधिकारी और जिला संयोजक उपस्थित रहे।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button