India

Raebareli : बीडीओ अमावां ने विद्यालय को दिया स्मॉर्ट क्लॉसेज का तोहफा

Raebareli: गांवों के विकास के साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में अनोखा कदम उठाते हुए ग्राम प्रधान ने अपने ग्रामसभा के बच्चों को स्मॉर्ट क्लॉस का तोहफा दिया है। अब वहां के बच्चे स्मॉर्ट क्लॉसेज (Smart classes) के माध्यम से देश और दुनिया के बारे में आसानी से पढ़ सकेंगे।

जी हां, अमावां बीडीओ की प्रेरणा से हिलगी ग्राम प्रधान फूलचंद ने अपने ग्रामसभा के बच्चों के लिए स्मॉर्ट क्लॉस लगवा दी है। उच्च प्राथमिक विद्यालय हिलगी में अब बच्चे आसानी के साथ में पढ़ाई कर सकेंगे। स्मॉर्ट क्लॉसेज का उद्घाटन बीडीओ संदीप सिंह और बीईओ ऋचा सिंह ने किया।

रायबरेली में हेड मास्‍टर की मांग पर बनी स्‍मार्ट क्‍लास

स्मॉर्ट क्लॉसेज का उद्धाटन करते हुए बीडीओ संदीप सिंह ने कहा कि महिला दिवस के मौके पर विद्यालय की छात्रा वंदना सिंह ने मुझसे समस्या बताई थी और मैंने प्रधानाध्यापक मीना की मेहनत को देखते हुए विद्यालय को स्मार्ट क्लॉसेज देने का वादा कर लिया था। उन्होंने कहा कि यहाँ पर बच्चों की प्रतिभा को देखकर मैंने विद्यालय के बच्चों को यह क्लॉसेज तोहफा के तौर पर दी है। हमें उम्मीद है कि बच्चों की प्रतियोगिता व पढ़ाई में यह क्लॉसेज बहुत ही कारगर होगी।

संदीप सिंह ने बताया कि इस स्मॉर्ट क्लॉसेज को लगवाने में सबसे बड़ा सहयोग ग्राम प्रधान फूलचंद और ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष गुप्ता ने किया है। गांव में शिक्षा के इस विकास में उन्होंने बहुत ही ईमानदारी दिखाते हुए मेरे अनुरोध पर यहां पर स्मॉर्ट क्लॉसेज लगवाने का सपना साकार किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के विद्यालयों में एमडीएम को लेकर काम करना है। भविष्य में बेहतर काम करना है।

बीईओ ऋचा सिंह ने बीडीओ व ग्राम प्रधान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों के विकास में बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभाई है। इस काम की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। प्रधानाध्यापक मीना ने बीडीओ और ग्राम प्रधान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आपने विद्यालय के बच्चों को बहुत बड़ी चीज दी है। कार्यक्रम का संचालन करुणा यादव ने किया।

इस मौके पर आरएसएम जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, फरजाना, राजेन्द्र सिंह, हनी, आयशा, सत्यभामा, कृष्णाशंकर यादव, रामभरत, उषा, अर्चना, ऊषा सिंह, सुधीर, वरुणेंद्र सिंह, मनोज, धर्मेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button