मस्जिद में शियों पर हमला करने वाले इज़राइली एजेंट-मौलाना जवाद

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के विश्विखियात बड़े ईमाम्बाड़े की आसिफ़ी मस्जिद में हुआ ज़ोरदार प्रदर्शन, लगे पाकिस्तान, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे।
ज्ञातव्य है पाकिस्तान के इस्लामाबाद में पिछले जुमे हुए दौराने नमाज़ आतंकी हमले को लेकर मौलाना कल्बे जवाद के नेतृत्व में आतंकवाद एवं पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन हुआ।
मौलाना ने कहा कि अफ़सोस है उन मुस्लिम मिली तंज़ीमों पर जो शियों के क़तले आम पर खामोश रहती हैँ जबकि कोई अमरीकी या फ्रानसीसी मारा जाता है तब उनका फतवा आतंकवाद पर आजाता है।
मौलाना ने आगे कहा कि इस समय शिया मस्जिदों पर हमला कर शियों को मारने का सीधा सीधा मतलब है कि इनकी फंडिंग इज़राईल और अमरीका से हो रही है।
मौलाना ने कहा इस हमले से साफ़ ज़ाहिर है कि इनकी सारी तंज़ीमें चाहे जमाते इस्लामी हो या जमीअत उल्माए हिन्द इनसबको पैसा इज़राईल और अमरीका से आता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे समय जब ईरान अमरीका और इज़राईल से सीधे सीधे लड़ रहा है ऐसे में शिया मस्जिदों पर हमला दर्शाता है कि नाम निहाद मुस्लिम नाम की तंज़ीमें कहाँ से पैसा पा रही हैँ।
इस मौक़े पर पाकिस्तान एवं शाहबाज़ शरीफ के पुतले फूंक कर गगन भेदी नारों से बड़ा ईमाम्बाड़ा गूँज उठा।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




