UP

गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ जूनियर शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराने के लिए बीएसए को दिया ज्ञापन,

RAEBARELI: बेसिक शिक्षा विभाग से बिना किसी मान्यता लिए शहर से लेकर गांव तक संचालित हो रहे विद्यालयों को बंद करने के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने ज्ञापन दिया। बीएसए को ज्ञापन देकर संगठन ने मांग की कि इनका संचालन अभियान चलाकर बंद कराया जाए ताकि परिषदीय विद्यालयों में संख्या में बढोत्तरी हो सकें।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला सरंक्षक समर सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों का मर्जर कम संख्या वालों का किया जा रहा है। वर्तमान में अपने विभाग में स्कूलों के विलय, सरप्लस शिक्षकों का चिन्हांकन आदि का कार्य बहुत तीव्र गति से चल रहा है। पूरा शिक्षक समाज अभूतपूर्व अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि परिषद के शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी करके गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

इस आदेश का अनुपालन कराना आवश्यक है। यदि एक अमान्य विद्यालय जिसकी छात्र संख्या 200-250 या 100 भी है, अगर इनको बन्द कराया जाता है और उसमें पढ़ने वाले बच्चे परिषदीय विद्यालयों को मिल जाएं तो समीपवर्ती क‌ई परिषदीय विद्यालय पुनर्जीवित हो सकेंगे। यहाँ पर सँख्या फिर बहुत ही अधिक बढ़ जाएंगी।

जिला महामंत्री सियाराम सोनकर ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक पत्र प्रेषित करके गैर मान्यता प्रसप्त विद्यालयों को बंद कराने के लिए कहा गया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी छापेमारी करके ऐसे विद्यालयों का संचालन बंद करा सकते हैं।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह,हरिकेश यादव, साधना शर्मा, सुनीता सिंह , राकेश पटेल, सुरेन्द्र वर्मा, सुनील यादव, शिवकुमार सिंह,लालबहादुर यादव, मेराज अहमद, रविप्रकाश श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश, धर्मेंद्र वर्मा, सुनील मिश्र, शिवेंद्र सिंह, शिवप्रताप मौर्य आदि शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button