Health

यूपी टीबी कंट्रोल इम्प्लाइज एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, महेंद्र प्रताप निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ: उ.प्र. टी.बी. कन्ट्रोल इम्पलाइज एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। यह चुनाव राजेंद्र नगर स्थित राजकीय टी.बी. क्लीनिक के प्रांगण में आयोजित हुआ। पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से पूरी की गई। संगठन ने अपनी मजबूत एकजुटता का परिचय दिया और सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुन लिया।

नई कार्यकारिणी में महेंद्र प्रताप को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, दिवाकर वी. वी. ए. गुप्ता को महासचिव पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ललित कुमार उपाध्यक्ष, अश्वनी कुमार कोषाध्यक्ष और धर्मेंद्र कुमार सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आर.के. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डीपीआरए (DPRA) लखनऊ के जिला अध्यक्ष और प्रांतीय प्रवक्ता राजीव कुमार कनौजिया ने उनका स्वागत किया। कनौजिया ने कहा कि आर.के. वर्मा का नेतृत्व प्रदेश के सभी कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह है। उन्होंने हमेशा कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखा है।

पूरी चुनाव प्रक्रिया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के प्रभारी अधिकारी (फार्मेसी) आनंद कुमार सिंह की देखरेख में हुई। उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी की भूमिका बेहद निष्पक्षता से निभाई। उनके कुशल और पारदर्शी प्रबंधन की उपस्थित सदस्यों ने जमकर सराहना की।

पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लिया कि यह संगठन टी.बी. कंट्रोल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। अंत में राजीव कुमार कनौजिया ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों और कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button