Religion

रामोत्सव 2024 : अयोध्या में इस्कॉन ने खोला भोजनालय व अस्पताल

अयोध्या, 16जनवरी: पूरी दुनिया में कृष्ण भक्ति की अलख जगाने वाली संस्था इस्कॉन ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत अस्पताल और भोजनालय की स्थापना की है। इस्कॉन के बैनर तले विदेशी कलाकारों की टोली तुलसी उद्यान में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेगी। एनआरआई अभिषेक अग्रवाल दुबई से इसी कारण अयोध्या में हैं। भ

क्ति वेदांत अस्पताल वृंदावन के जन संपर्क अधिकारी सुरपति दास एवं अग्रवाल बताते हैं कि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से समन्वय करके रानोपाली में भोजनालय और राम घाट चौराहे पर कार्यशाला के सामने अस्पताल स्थापित किया गया है। अस्पताल में अभी तीन चिकित्सक और दस अन्य स्टाफ है। इसमें अभी चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आयोजन में जनसहभागिता की अपील की थी।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button