
Lucknow: बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के पावन अवसर पर भारतीय सर्व समाज भारत की ओर से अम्बर विहार कॉलोनी स्थित कार्यालय पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुद्ध चरित चंद्रोदय का अखंड पाठ और भंडारे का आयोजन मुख्य आकर्षण रहा।
समारोह की शुरुआत भारतीय सर्व समाज के अध्यक्ष राजू देशप्रेमी द्वारा सभी आगंतुकों को पंचशील का पट्टा पहनाकर स्वागत करने से हुई। इसके बाद उपस्थित जनों ने भगवान बुद्ध (Lord Buddha) की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें: करुणा, शांति और बोध का पर्व है ‘बुद्ध पूर्णिमा’

कार्यक्रम में महिला मंडली द्वारा भावपूर्ण भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय हो गया।
अध्यक्ष राजू देशप्रेमी ने अपने संबोधन में कहा, “भगवान बुद्ध (Lord Buddha)ने दुनिया को शांति का संदेश दिया। आज जब विश्व युद्ध के खतरे से जूझ रहा है, बुद्ध का शांति संदेश और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है।”
महामंत्री शिवशंकर मौर्य ने कहा कि बुद्ध के विचार ही आज के विश्व को तरक्की की राह दिखा सकते हैं, वहीं उपाध्यक्ष मुख्तार बौद्ध ने पंचशील के सिद्धांतों को विश्व कल्याण का मार्ग बताया।

इस अवसर पर अजीत सिंह एडवोकेट, प्रज्ञानंद उपासक, डॉ. राजेश कुमार, अनुज कुमार, अतुल यादव, राकेश विश्वकर्मा, अग्रता सिंह, राजकुमार, पंकज यादव, अनामिका सिंह, अंजनी प्रकाश यादव एडवोकेट, ऊषा देवी, कय्यूम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भंडारे के आयोजन से हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




