Health

KGMU: टीबी समझकर हो रहा था इलाज, सीने से निकाला 2.5 किलो का ट्यूमर

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के जनरल सर्जरी विभाग के डॉक्‍टर्स ने एक जटिल ऑपरेशन कर एक मरीज को नई जिंदगी दी हैडॉक्टरों ने मरीज के सीने से 2.5 किलोग्राम का एक बड़ा ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला है। जबकि इस मरीज का पिछले एक साल से दूसरे अस्‍पताल में डॉक्‍टर टीबी समझकर  गलत इलाज कर रहे थे। समय से केजीएमयू के डॉ. सुरेश कुमार की टीम ने सर्जरीकर मरीज की जान बचा ली।

डॉक्‍टर्स के अनुसार इस ट्यूमर की वजह से मरीज का दायां फेफड़ा पूरी तरह सिकुड़ गया थायह ट्यूमर दिल तथा मुख्य धमनी (एओर्टा) पर भारी दबाव डाल रहा था

सांस फूलने से शुरू हुई थी परेशानी

मरीज को सबसे पहले जून 2025 में सांस फूलने और धड़कन तेज होने की शिकायत हुई थी। शुरुआत में बाहर के अस्पतालों में इस बीमारी का गलत इलाज किया जा रहा थाबीमारी को टीबी और अन्य ट्यूमर समझ लिया गया थामरीज शगुन यादव को सबसे पहले जून 2025 में सांस फूलने और धड़कन तेज होने की शिकायत हुई थीस्थानीय डॉक्टर जनवरी 2026 तक सामान्य दवाओं से इलाज करते रहेइस दौरान बीमारी की सही वजह जानने के लिए कोई जांच नहीं कराई गई

टीबी के इलाज के बाद भी नहीं मिली राहत

जनवरी 2026 में पहली बार छाती का एक्स-रे हुआरिपोर्ट में दायां फेफड़ा पूरी तरह से सफेद (व्हाइट-आउट) दिखाबाहर के एक अस्पताल में सीने में नली (ICD) डालकर पानी निकाला गयाइसके बाद मरीज को टीबी की दवाएं शुरू कर दी गईंटीबी की दवा चलने के बावजूद मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआइसके बजाय उसे बुखार और उल्टी होने लगीमार्च 2026 में सीने में फिर से मवाद भर गयाबाद में मरीज को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गयावहां सीटी स्कैन और बायोप्सी में ‘पल्मोनरी हैमार्टोमा’ नामक ट्यूमर होने की बात कही गईडॉक्टरों ने फेफड़े का एक हिस्सा निकालने (Lobectomy) की सर्जरी की सलाह दे दी थी

केजीएमयू में सामने आई सही बीमारी

लगातार बिगड़ती हालत के बीच मरीज अप्रैल 2026 में केजीएमयू पहुंचायहां डॉक्टरों ने बारीकी से रिपोर्ट देखीउन्हें ‘जर्म सेल ट्यूमर’ (टेराटोमा) की आशंका हुईदोबारा सीटी स्कैन और बायोप्सी कराई गई इसमें सीने के अगले हिस्से में ‘मैच्योर टेराटोमा’ होने की पुष्टि हुईट्यूमर इतना विशाल था कि मरीज के दिल की धड़कन 150 प्रति मिनट तक पहुंच गई थीट्यूमर हृदय पर खतरनाक दबाव बना रहा था

सफल सर्जरी से मिली नई जिंदगी

21 अप्रैल 2026 को जनरल सर्जरी विभाग के प्रो. सुरेश कुमार के नेतृत्व में मरीज का ऑपरेशन किया गयाडॉक्टरों ने सीने (एंटीरियर मेडियास्टिनम) से 2.5 किलो वजन का यह विशाल ट्यूमर बाहर निकाला4-5 घंटे तक चली यह सर्जरी बेहद जटिल थीसर्जरी के दौरान जैसे ही ट्यूमर का दबाव हटा, मरीज का सिकुड़ा हुआ दायां फेफड़ा पूरी तरह से फैल गयाऑपरेशन के बाद मरीज को आईसीयू में रखा गयामरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ9वें दिन सीने की नली निकालकर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया

मरीज शगुन यादव ने डॉ. सुरेश और उनकी पूरी टीम का नया जीवन देने के लिए आभार व्यक्त किया हैशगुन के पिता विमल कुमार यादव और बहन मुस्कान यादव ने भी सही मार्गदर्शन और सफल सर्जरी के लिए केजीएमयू के डॉक्टरों को धन्यवाद दिया है

महीनों की पीड़ा और गलत निदान के बाद मिली राहत

पेशेंट शगुन यादव ने बताया कि वह पिछले एक साल से सांस लेने में भारी तकलीफ, अत्यधिक थकान, बुखार और सीने के दोनों तरफ दर्द जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही थी। इस साल की शुरुआत में मेरी हालत और बिगड़ गई। सीने में दर्द के कारण भूख और नींद उड़ गई थी और जनवरी में एक हफ्ते तक लगातार तेज बुखार रहा। एक्स-रे में मेरे दाहिने फेफड़े में पानी भरने का पता चला, जिसके बाद 28 से 30 जनवरी तक आईसीडी (ICD) ट्यूब डाली गई। इसके बाद एक महीने तक मेरी टीबी की दवा चली, लेकिन मुझे कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद मुझे 10 दिनों के लिए विवेकानंद पॉलीक्लिनिक में एक चेस्ट स्पेशलिस्ट की देखरेख में भर्ती कराया गया। दुर्भाग्य से, वहाँ ‘हमार्टीमा का गलत निदान किया गया और इस दौरान मेरी स्थिति और भी अधिक खराब हो गई। 

कई महीने भटकने के बाद अप्रैल 2026 में हम केजीएमयू के सर्जन डॉ. सुरेश कुमार के पास पहुँचे। यहां सही जांच बीमारी का पता चला कि मुझे ‘टेराटोमा’ है और इसके लिए तत्काल सर्जरी की आवश्यकता है।

केजीएमयू में मुझे डॉ. सुरेश कुमार की टीम ने 4-5 घंटे तक चली एक बेहद जटिल सर्जरी से नया जीवन दिया है। डॉ. सुरेश और उनकी पूरी टीम ने मुझे एक नया जीवन दिया है।

शगुन की बहन मुस्‍कान ने बताया कि मेरी बहन को मिला नया जीवन, मेरी बहन, शगुन यादव, पिछले काफी समय से सांस लेने में गंभीर तकलीफ और सीने में दर्द से जूझ रही थी। हम अप्रैल 2026 में केजीएमयू के सर्जन डॉ. सुरेश कुमार के पास पहुंचे तब बीमारी का पता चला। । यहाँ सही जांच के बाद पता चला कि शगुन को ‘टेराटोमा’ (जर्म सेल ट्यूमर) है और उसे तुरंत सर्जरी की आवश्यकता है। मेरी बहन को नया जीवन देने के लिए मैं डॉ. सुरेश कुमार और केजीएमयू की पूरी पल्मोनरी टीम की हृदय से आभारी हूँ।

शगुन यादव के पिता विमल कुमार यादव के अनुसार अपनी बेटी शगुन यादव के इलाज के लिए लंबे समय तक भटकाव और निराशा का सामना करने के बाद, पिछले एक वर्ष से मेरी बेटी सांस लेने में तकलीफ, थकान, बुखार और छाती के दोनों तरफ दर्द जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही थी। सही बीमारी का पता न चल पाने के कारण उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी।

जुलाई 2025 में उसे सीढ़ियां चढ़ते समय तेज सांस फूलने की समस्या हुई। एक सामान्य चिकित्सक की दवाओं से उसे कुछ समय के लिए हल्का आराम मिला, लेकिन समस्या पूरी तरह ठीक नहीं हुई। इसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गई – सीने के दर्द के कारण उसकी नींद उड़ गई, भूख कम हो गई और जनवरी में उसे एक सप्ताह तक तेज बुखार रहा। एक्स-रे में दाहिने फेफड़े में पानी होने का पता चला। कुछ दिनों के लिए आईसीडी (ICD) लगाने के बाद टीबी की दवाइयां शुरू की गईं। लेकिन इस दौरान उसे उल्टी, मतली और बुखार की समस्या बनी रही और कोई सुधार नहीं हुआ (बाद में रिपोर्ट्स में भी टीबी की पुष्टि नहीं हुई)।

इसके बाद हमने उसे लखनऊ के विवेकानंद पॉलीक्लिनिक में में भर्ती कराया। वहाँ दोबारा आईसीडी लगाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश वहाँ के इलाज से मेरी बेटी की हालत में कोई सुधार नहीं आया।

अंततः, मेरे एक मित्र ने मुझे केजीएमयू जाने का सुझाव दिया, जहाँ हम डॉ. सुरेश कुमार सर से मिले। उन्होंने सही बीमारी को पहचाना और विस्तृत जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि शगुन को ‘टेराटोमा’ (जर्म सेल ट्यूमर) है, जिसका तुरंत ऑपरेशन करना आवश्यक था।

आज मेरी बेटी स्वस्थ है और धीरे-धीरे ठीक हो रही है। मैं हृदय से केजीएमयू के सभी डॉक्टरों विशेष रूप से डॉ. सुरेश कुमार जी का आभार व्यक्त करता हूँ, जिनकी मेहनत, दयालुता और समर्पण ने मेरी बेटी को एक नया जीवन दिया है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद !

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button