UP

अवनीश सिंह के सिर बंधा आरएसएम सतांव ब्लॉक अध्यक्ष का ताज

रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सतांव कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। प्राथमिक विद्यालय दरीबा में हुए ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव पर्यवेक्षक जयकरन और निर्वाचन अधिकारी हरिमोहन यादव की निगरानी एवं मार्गदर्शन में निर्वाचन व पुनर्गठन सकुशल संपन्न हुआ। जिला कार्यकारिणी की देखरेख में हुए चुनाव में अवनीश सिंह एक बार फिर से ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए। वहीं, ब्लॉक संरक्षक के पद पर महेंद्र प्रताप सिंह को मनोनीत किया गया।

प्राथमिक विद्यालय दरीबा में सम्पन्न हुए निर्वाचन व पुनर्गठन में कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र यादव, महामंत्री आशीष त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष पंकज पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश यादव, संगठन मंत्री दिनेश सिंह, सह-संगठन मंत्री प्रवीण वाजपेई, उपाध्यक्ष श्वेता सिंह, मृदुला रानी, बृजेश कुमार एवं सुधीर कुमार, मीडिया प्रभारी अनूप यादव, सह-मीडिया प्रभारी अजय कुमार, संयुक्त महामंत्री अशोक त्रिवेदी, संयुक्त मंत्री नमिता कुमारी, शुभांगिनी सिंह, प्रेमचंद यादव व धर्मेंद्र यादव को चुना गया।

Raebareli Basic Education 1

यह भी पढ़ें: KGMU: टीबी समझकर हो रहा था इलाज, सीने से निकाला 2.5 किलो का ट्यूमर

इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, महामंत्री संजय कनौजिया ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकारिणी शिक्षा एवं शिक्षक हित में बगैर किसी भय, पक्षपात, राग या द्वेष के संगठन के सदस्यों की निस्वार्थ भाव से सेवा के लिए कटिबद्ध है। जिला संगठन सदैव ही शिक्षकों के हित में कार्य करने के लिए कटिबद्ध है।

Raebareli Basic Education 2 1

इस मौके पर जिला संगठन मंत्री मधुकर सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर, जिला मंत्री शशि देवी, यादवेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग मिश्रा, अनूप सिंह, बृजेंद्र कुमार, आनंद प्रताप सिंह, अखिलेश चौरसिया, मनोज राठौर आदि लोग मौजूद रहे।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button