Health

मरीजों को गाइड करेगी ‘सीओपीडी : सही जानकारी, सही देखभाल’ पुस्तक

बीमारी की समझ से लेकर बेहतर देखभाल तक की जानकारी

लखनऊ। सांस संबंधी बीमारी सीओपीडी (Chronic Obstructive Pulmonary Disease) से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों के लिए सही जानकारी और देखभाल बेहद महत्वपूर्ण है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई पुस्तक ‘सीओपीडी : सही जानकारी, सही देखभाल’ मरीजों, परिजनों और देखभाल करने वालों के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शिका के रूप में सामने आई है।

पुस्तक के लेखक डॉ. अजय कुमार वर्मा और डॉ. अनुज कुमार पांडेय हैं। सीओपीडी जैसी दीर्घकालिक बीमारी में उपचार के साथ-साथ नियमित देखभाल, चिकित्सकीय सलाह का पालन और बीमारी को समझना भी अहम होता है। ऐसे में सरल भाषा में तैयार की गई मार्गदर्शिका मरीजों और उनके परिवारों के लिए सहायक साबित हो सकती है।

मरीजों को गाइड करेगी ‘सीओपीडी : सही जानकारी, सही देखभाल’ पुस्तक

पुस्तक के लेखक प्रो. अजय कुमार वर्मा का कहना है कि इस पुस्तक का मकसद केवल बीमारी की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों को देखभाल के प्रति जागरूक बनाना भी है।  यह पुस्तक अमेजन पर उपलब्ध है, जिससे पाठक इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। पुस्तक में बीमारी से जुड़े विषयों को समझने और मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए मार्गदर्शन देने पर जोर दिया गया है। अमेजन पर इसकी उपलब्धता से देशभर के पाठकों तक इसे पहुंचाने का रास्ता आसान हुआ है।

मरीजों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

घबराहट और भ्रम से मुक्ति- सीओपीडी के मरीज अक्सर सांस फूलने की समस्या के दौरान पैनिक (घबरा) हो जाते हैं। यह पुस्तक मरीजों और उनके परिजनों को बहुत ही सरल भाषा में समझाती है कि आपातकालीन स्थिति को कैसे संभालना है।

दैनिक जीवन में सुधार की जानकारी- पुस्तक में मरीजों के उठने-बैठने के सही तरीकों, फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाने वाले इनहेलर के सही इस्तेमाल और जरूरी इनडोर एक्सरसाइज (व्यायाम) के बारे में विस्तार से बताया गया है। इससे मरीजों की निर्भरता दूसरों पर कम हो रही है।

समय पर सही फैसले लेने में मदद-सही जानकारी न होने के कारण अक्सर मरीज बीमारी के लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। यह गाइडबुक मरीजों को लक्षणों को सही समय पर पहचानने और तुरंत सही चिकित्सीय देखभाल चुनने में मददगार है।

परिजनों और के लिए भी लाभदायक

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पर मरीज की देखभाल कैसे करनी है, यह परिजनों के लिए बड़ी चुनौती होती है। यह पुस्तक एक ‘होम-केयर गाइड’ की तरह काम कर रही है, जिससे मरीजों को घर पर ही सही और सुरक्षित माहौल मिल पा रहा है। डॉक्टरों और पाठकों का मानना है कि यह पुस्तक सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि हर सीओपीडी मरीज के घर में रखने और रोज अपनाने के लिए एक बेहद लाभदायक मार्गदर्शिका है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button