सात सूत्रीय मांगों को लेकर अपर मुख्य सचिव ने मिला डीपीआरए प्रतिनिधि मंडल

Lucknow: सात सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित संगठन (DPRA) के प्रतिनिधिमंडल मंडल ने अपर मुख्य सचिव (ACS) अमित घोष से मुलाकात की। एसीएस ने संगठन की मांगों पर विस्तार से चर्चा की और उसे पूरा करने पर सहमति जतायी।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जे.के. सचान व प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न सिंह बताया कि शासन स्तर पर उनकी समस्या को सुना गया और यथा शीघ्र इसे पूरा करने का आश्वासन भी मिला। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष लखनऊ राजीव कुमार बताया कि बैठक में पदनाम परिवर्तन, वेतन विसंगति, कैडर रिव्यू और चिकित्सा प्रतिपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
इसे भी पढ़ें: अज्ञात मरीज के परिजनों की तलाश
अपर मुख्य सचिव ने निदेशक पैरामेडिकल डॉ. संजू अग्रवाल को निर्देशित किया कि वे इन मांगों से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव अविलंब शासन को प्रेषित करें। बैठक में चिकित्सा अनुभाग-7 की अनुभाग अधिकारी सहित अनुभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें



