UP

“उत्तर प्रदेश में निवेश राष्ट्रहित का निवेश: मुख्यमंत्री योगी—उद्योग जगत को पूर्ण सहयोग का भरोसा”

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार देर शाम राज्य स्तरीय उद्योग संगठनों एवं प्रमुख उद्यमियों के साथ विशेष बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश में किया गया निवेश राष्ट्रहित में किया गया निवेश है। उन्होंने उद्योगों को प्रदेश की समृद्धि, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का अहम भागीदार बताते हुए नीति, अधोसंरचना और प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएसआर के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण में उद्योगों की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। बैठक में एमएसएमई नवाचार, निर्यात संवर्धन, डिफेंस कॉरिडोर, औद्योगिक सुधारों और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और मजबूत करने पर सार्थक संवाद हुआ।

उन्होंने ‘उद्योग बंधु’ तंत्र को और प्रभावी बनाने, समावेशी औद्योगिक विकास तथा बजट 2026-27 के लिए उद्योग जगत से सुझाव आमंत्रित करने पर भी जोर दिया।

 

 

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Back to top button