Health

प्रदीप गंगवार के सेवा कार्यों की उपमुख्यमंत्री ने की सराहना

Lucknow: टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहे केजीएमयू के उप नर्सिंग अधीक्षक प्रदीप गंगवार (Pradeep Gangwar) के प्रयासों की उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने सराहना की है। मंगलवार को प्रदीप गंगवार ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की।

उपमुख्यमंत्री ने प्रदीप गंगवार के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। प्रदीप गंगवार अब तक राजधानी के विभिन्न अस्पतालों से जुड़े 115 टीबी से पीड़ित गरीब मरीजों को गोद ले चुके हैं। वे मरीजों को पोषण सामग्री, आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराते हैं और मानसिक रूप से उन्हें सशक्त बनाने के लिए नियमित काउंसलिंग भी करते हैं।

प्रदीप गंगवार बताते हैं कि 14 वर्ष पहले खुद उन्हें टीबी हो गया था। उन्होंने समय पर इलाज, पोषण और जागरूकता से बीमारी पर विजय पाई। उसी अनुभव से प्रेरणा लेकर उन्होंने यह अभियान शुरू किया, जो अब तक जारी है। उपमुख्यमंत्री ने समाज के सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर “टीबी मुक्त लखनऊ” के संकल्प को साकार करने में योगदान दें। उन्होंने गंगवार को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

प्रदीप गंगवार ने उपमुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वे मरीजों की सेवा को ही अपनी प्राथमिकता मानते हैं और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक टीबी पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती।

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखती हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। करियर की शुरुआत यूपी इलेक्‍शन . कॉम से. IBN 7, जनसत्‍ता, स्‍वतंत्र भारत, वाॅयस आफ लखनऊ, में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button