HealthUP

बलरामपुर के वार्ड ब्वाॅय ने जांच अधिकारी पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

LUCKNOW: बलरामपुर अस्पताल में संविदा कर्मचारी से नौकरी के नाम पर वसूली का मामला थमता नहीं दिख रहा है। अब इस मामले में जांच अधिकारी पर पीड़ित शिकायतकर्ता पर धमकाने और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगा है।

भयभीत पीड़ित का वीडियो वाॅयरल हो रहा है। वाॅयरल वीडियो की समाचार पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित की मांग है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर 40 हजार रुपए वापस करवाते हुए उसे न्याय दिलाया जाए।

बलरामपुर अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वसूली के लिए परेशान किया जा रहा है। वार्ड ब्वॉय पद पर तैनात प्रमोद कुमार वाजपेयी कर्मचारियों को सुरक्षाकर्मी बनाने की धमकी देकर 40 हजार रुपए वसूलने का मामला प्रकाश में आया। शिकायत के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश दिए। मामले की जांच होने तक आउटसोर्स सुपरवाइजर को पद से हटा दिया गया है। जांच चल रही है।

इसी बीच अब मामले में पीड़ित प्रमोद का एक वीडियो वाॅयरल हुआ है। वीडियो में प्रमोद ने आरोप लगाया है कि जांच कर रहे अफसर डाॅ. एसके पांडेय उस पर शिकायत वापस लेने और उस पर ही कार्रवाई करने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही मांग की है कि मामले की सही से जांच हो। आरोपी सुपरवाइजरों मुकेश जोशी और गजानन मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई हो और उसके 40 हजार रुपए वापस कराए जाएं।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button