India

महंगा हुआ ट्रेन का सफर, AC–नॉन AC सभी क्लास पर असर

छह महीने में दूसरी बार बढ़ा किराया

Lucknow: विंटर वेकेशन पर घूमने का प्लान बना रहे लोगों को रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। नये साल से पहले यानि 26 दिसम्बर से देशभर में ट्रेन यात्रा (Train travel ) महंगी कर दी गयी। बीते छह महीनों में किराए की दूसरी बढ़ोतरी है, जिसका AC व नॉन AC से सफर करने वाले सभी यात्रियों पर पड़ेगा।

रेलवे के इस फैसले से दिल्ली व मुम्बई जैसे व्यस्त रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब ज्यादा ढीली होगी। रेलवे को इस किराया बढ़ोतरी से करीब 600 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा करने वालेAC व नॉन AC दोनों कैटेगरी के यात्रियों को बढ़े हुए किराए का भुगतान करना होगा। खासतौर पर लंबी दूरी तय करने वालों पर इसका ज्यादा असर पड़ेगा।

कितना बढ़ेगा किराया?

215 किमी तक: कोई बढ़ोतरी नहीं

216–750 किमी: 5 रुपये की बढ़ोतरी

751–1250 किमी: 10 रुपये की बढ़ोतरी

1251–1750 किमी: 15 रुपये की बढ़ोतरी

1751–2250 किमी: 20 रुपये की बढ़ोतरी

स्लीपर क्लास

1 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी

फर्स्ट क्लास (साधारण)

1 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी

मेल/एक्सप्रेस (नॉन-AC) ट्रेनों में
सेकंड क्लास

स्लीपर क्लास

फर्स्ट क्लास

इन सभी में 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है।

AC क्लास में

  • AC चेयर कार
  • AC 3 टियर / 3E
  • AC 2 टियर
  • AC फर्स्ट क्लास / एग्जीक्यूटिव क्लास

सभी AC श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी लागू होगी।

इन ट्रेनों पर भी लागू होगा नया किराया

किराए में बढ़ोत्तरी का असर केवल सामान्य मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल समेत सभी विशेष ट्रेनों पर लागू होगा।

पांच अहम बातें जो यात्रियों को जाननी चाहिए-

  • उपनगरीय ट्रेनों के सिंगल टिकट के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • सभी तरह के सीजन टिकट (उपनगरीय और गैर-उपनगरीय) के दाम पहले जैसे ही रहेंगे।
  • रिजर्वेशन चार्ज और सुपरफास्ट चार्ज में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।
  • GST पहले की तरह लागू रहेगा और किराया पहले की तरह ही राउंड ऑफ होगा।
  • 26 दिसंबर से पहले जारी टिकटों पर नया किराया लागू नहीं होगा, जबकि 26 दिसंबर के बाद TTE द्वारा जारी टिकटों पर बढ़ा हुआ किराया वसूला जाएगा।

 

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Back to top button