India

यूपी: घरेलू बिजली कनेक्शन लेना होगा महंगा, पावर कारपोरेशन ने दिया प्रस्ताव

Electricity connection in UP: यूपी में बिजली कनेक्शन लेना पहले की तुलना में महंगा हो सकता है। उत्‍तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने घरेलू बिजली कनेक्शन की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।

उत्‍तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने घरेलू और वाणिज्यिक सहित सभी तरह के नए कनेक्शन लेने की दर बढ़ाने की तैयारी कर ली है। कारपोरेशन ने विद्युत नियामक आयोग में दर बढ़ाने का प्रस्‍ताव दिया है। यूपी पावर कारपोरेशन का यह प्रस्‍ताव मंजूर हुआ तो नया कनेक्शन लेना करीब 100 प्रतिशत तक महंगा हो जाएगा।

फिलहाल प्रदेश में 40 मीटर की दूरी तक कनेक्‍शन लेने पर उपभोक्‍ताओं को केवल नामिनल लाइन चार्ज देना पड़ता है। मसलन 2 किलोवाट के कनेक्‍शन के लिए यह चार्ज केवल 150 रूपये है लेकिन नए प्रस्‍ताव में यह चार्ज बढ़कर 1500 रूपये हो जाएगा।

सूचना मिलते ही उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने विद्युत नियामक आयोग में मामले में आपत्ति दर्ज कराई है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिसिटी राइट ऑफ कंस्यूमर रूल 2020 की धारा 4 के तहत विद्युतीकृत क्षेत्र के लिए 150 किलोवाट तक के विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन चार्ज को फिक्स करने का कानून बनाया है। इसके तहत बनने वाली नई कॉस्ट बुक में उसे शामिल करने के लिए विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों व पावर कॉरपोरेशन से प्रस्ताव मांगा है।

इसी के तहत पावर कारपोरेशन ने नए उपभोक्‍ताओं के लिए कनेक्‍शन की दरों में 100 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव रखा है। विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी कार्ड बुक के तहत 40 मीटर की परिधि में विद्युतीकृत एरिया में विद्युत उपभोक्ता को कॉस्ट डाटा बुक के तहत प्रोसेसिंग फीस सिक्योरिटी डिपाजिट, लाइन चार्ज, मीटर कास्ट को कॉस्ट डाटा बुक के आधार पर एस्टीमेट दिया जाता है।

इसी में बिजली का कनेक्शन मिल जाता है।

उपभोक्ता परिषद का आरोप है कि पावर कारपोरेशन के नए प्रस्ताव में अप टू 100 मीटर तक लाइन चार्ज जो प्रस्तावित किया, उसमें एक किलोवाट से 2 किलोवाट तक 1500 रुपया चार्ज रखा है, जो अभी तक केवल 150 रुपया था। साथ ही 3 से 4 किलोवाट का 3500 रखा है, अभी तक केवल 398 था। इसी तरह 5 से 10 किलो वाट का 10000 रुपया, जो अभी तक केवल 2036 था। इसी प्रकार आगे 51 किलोवाट से 150 किलोवाट का 122000 रुपया प्रस्तावित किया है। वहीं 100 मीटर से 250 मीटर की अलग-अलग दरें लाइन चार्ज की प्रस्तावित की हैं। साथ ही 250 मीटर के ऊपर की भी दरें मनमाने तरीके से प्रस्तावित कर दी।

कितनी हो सकती है बढ़ोत्तरी

1 किलोवाट घरेलू ग्रामीण का कनेक्शन पर12172957
2 किलोवाट घरेलू ग्रामीण13653117
1 किलोवाट घरेलू शहरी18583158
2 किलोवाट घरेलू शहरी22173517
5 किलोवाट घरेलू ग्रामीण शहरी796717365

आयोग अध्यक्ष से मिलकर जताया विरोध

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने बुधवार को विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार व सदस्य संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button