UP

सीतापुर की ओडीओपी दरी ने जीता सीएम योगी का दिल

सीतापुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर जिले की ओडीओपी दरी की सराहना की है और इसे उत्तर प्रदेश की एक अनोखी पहचान बताया है। आज शनिवार को जिलाधिकारी राजागणपति आर ने सीएम योगी को सीतापुर जिले की ओडीओपी दरी भेंट की और इसकी विशेषताओं के बारे में बताया।

सीतापुर की दरी निर्माण मुख्य रूप से खैराबाद, बिसवां, लहरपुर और हरगांव में किया जाता है। यहाँ लगभग 150 यूनिट जनपद में कार्यरत हैं और लगभग 40000 बुनकर दरी उत्पादन से जुड़े है। दरी का निर्यात जनपद से यूएसए, जर्मनी, फ्रांस, जापान, मैक्सिको सहित विभिन्न देशों में किया जाता है। जिलाधिकारी सीतापुर द्वारा दरी के विकास हेतु ब्रांडिंग मार्केटिंग डिजाइन इत्यादि के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Back to top button