UP

ऑफलाइन तबादला सूची जारी न होने पर 5 को विधान भवन घेरेंगे शिक्षक

मंत्री और अधिकारियों के बार-बार आश्वासनों से शिक्षकों में भारी आक्रोश

LUCKNOW: दो माह से ऑफलाइन तबादला सूची जारी न होने से नाराज़ माध्यमिक स्कूलों के करीब 1500 शिक्षक अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) पर ये शिक्षक काले कपड़े पहनकर विधान भवन का घेराव करेंगे और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

उप्र.माध्यमिक शिक्षक संघ( एकजुट ) के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा का कहना है कि विभागीय मंत्री और अफसरों के बार- बार दिये जा रहे झूठे आश्वासनों से शिक्षकों में आक्रोश है। तबादले का आवेदन करने वाले शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी गुटों के प्रदेश अध्यक्षों को पत्र लिखकर विधान भवन के घेराव में समर्थन की अपील की है।

यह भी पढ़ें: पौधरोपण कर सदस्यता अभियान शुरू किया

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को संगठन की ओर से विभागीय मंत्री समेत निदेशक और अपर निदेशक माध्यमिक को नोटिस भेजकर पांच सितम्बर को शिक्षकों द्वारा काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। श्री वर्मा ने बताया कि सात जून के शासनादेश के तहत प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 1500 से अधिक शिक्षकों के ऑफलाइन तबादले की पत्रावली निदेशालय में लंबित हैं।

यह भी पढ़ें: शिक्षण सेवा और पदोन्नति के लिए TET अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय में कई बार धरना प्रदर्शन, निदेशक और अपर निदेशक समेत विभागीय मंत्री से दो बार वार्ता हो चुकी है। सिर्फ आश्वासन मिला है, लेकिन तबादला सूची जारी नहीं की गई। इससे आक्रोशित शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर लखनऊ पहुंचकर विधान भवन का घेराव और प्रदर्शन का ऐलान किया है।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button