Health

राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने DG Health से की भेंट, संगठन की समस्याओं पर हुई चर्चा

Lucknow: राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट संगठन, उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने हाल ही में स्वास्थ्य महानिदेशक (DG Health), निदेशक (राष्ट्रीय कार्यक्रम) एवं संयुक्त निदेशक (नियुक्त उपचार) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर महानिदेशक  ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन के कार्यों के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भेंट के दौरान संगठन से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। इनमें वेतन विसंगति, प्रमोशन पदों का राजपत्रित दर्जा, केंद्र के समान शैक्षिक योग्यता जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। महानिदेशक महोदय ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और जल्द ही संगठन के साथ एक औपचारिक बैठक करने का आश्वासन दिया।

इस शिष्टाचार भेंट में नेत्र विभाग में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी संदीप खरे सहित संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी — प्रांतीय अध्यक्ष सर्वेश पाटिल, महामंत्री रविंद्र यादव, कोषाध्यक्ष कमलेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव डी. डी. वर्मा एवं सरला यादव उपस्थित रहे।

इस मौके पर अध्यक्ष सर्वेश पाटिल ने कहा कि, “हम संगठन की मजबूती और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। शासन स्तर पर संवाद कायम रखना हमारी प्राथमिकता है, ताकि हमारी मांगों को उचित मंच और समाधान मिल सके।”

राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट संगठन, उत्तर प्रदेश प्रदेशभर में नेत्र चिकित्सा सेवा से जुड़े कार्मिकों का प्रतिनिधित्व करता है और उनकी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button