Sports

मिराया–मानवी की जोड़ी ने जीता अंडर-18 बालिका युगल खिताब, यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मिराया अग्रवाल व दिल्ली की मानवी राठी  की जोड़ी ने आइटा सुपर सीरीज ()अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में कोर्ट पर शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए बालिका युगल खिताब अपने नाम कर लिया। बालक एकल  में यूपी के ऋषि यादव, अनुज कुमार  व सानिध्य द्विवेदी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।  बालिका एकल में उत्तर प्रदेश की मिराया अग्रवाल ने सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

बालिका युगल के फाइनल में उत्तर प्रदेश की मिराया अग्रवाल व दिल्ली की मानवी राठी की जोड़ी ने दिल्ली की स्नेह नंदल व वैष्णवी सिंह को 6-3, 7-5 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीत ली। दूसरे सेट में मिराया व मानवी को अंक जुटाने के लिए जूझना पड़ा, जहां स्नेह–वैष्णवी की जोड़ी ने जोरदार वापसी की कोशिश की। हालांकि मिराया–मानवी ने निर्णायक पलों में सटीक शॉट के चयन और बेहतरीन रणनीति से बाजी पलट दी। इससे पूर्व सेमीफाइनल में स्नेह व वैष्णवी ने रूहिन व द्युति को 6-4, 1-6, 11-9 से हराया जबकि मिराया व मानवी ने दिया व आद्या को रोमांचक मुकाबले में 1-6, 7-6(5), 10-7 से मात  दी।

बालक एकल क्वार्टर फाइनल में गैर वरीय उत्तर प्रदेश के अनुज कुमार ने अपने ही भाई और  पांचवीं वरीय अनुरुद्ध कुमार को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया। तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव ने महाराष्ट्र के वीरेन सूर्यवंशी को 7-5, 6-2 से हराया जबकि आठवीं वरीय उत्तर प्रदेश के सानिध्य द्विवेदी ने हरियाणा के यज मलिक को 7-5, 6-1 से शिकस्त दी।छठीं वरीय तेलंगाना के राघव प्रभु ने शीर्ष वरीय हरियाणा के हर्ष मलिक को 6-4, 6-3 से हराकर दूसरा बड़ा उलटफेर किया।

बालिका एकल क्वार्टर फाइनल में दिल्ली की मेहर शर्मा ने तीसरी वरीय दिल्ली की ही वैष्णवी सिंह के खिलाफ 6-4, 6-4 से  हराकर उलटफेर भरी बड़ी जीत दर्ज की। सातवीं वरीय उत्तर प्रदेश की मिराया अग्रवाल ने प्रदेश की ही आशी शमशेरी को 6-3, 6-0 से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं शीर्ष वरीय दिल्ली की स्नेह नंदल ने महाराष्ट्र की शिरीमोयी कामत को 6-1, 6-1 से आसानी से हराया जबकि कर्नाटक की आद्या चौरसिया ने दिल्ली की द्युति जैन को 7-6(3), 6-2 से मात दी।

बालक युगल क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव व सानिध्य द्विवेदी, पश्चिम बंगाल के कलश कुमार व श्रियांश साहनी, उत्तर प्रदेश के अनुज कुमार व अनुरुद्ध कुमार और उत्तर प्रदेश के मेहर खोसला व आरव भास्कर ने जीत से सेमीफाइनल में जगह बनाई।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button