Health

UPNHM कर्मचारियों ने की समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग, लगातार दूसरे दिन धरना जारी

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के हजारों कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आज दूसरे दिन भी ईको गार्डन में भारी भीड़ जुटी। प्रदेश भर से आए विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए शासन से जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की।

समिति का कहना है कि एनएचएम कर्मी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें उचित वेतन, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिल रही, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है।

संघर्ष समिति की 5 प्रमुख मांगें

  1. पारदर्शी वेतन नीति – समान कार्य-समान वेतन पर ग्रेड पे अनुरूप प्रतिमाह वेतन, था अनुभव के आधार पर वेतन वृद्धि।
  2. नियमितीकरण – लंबे समय से कार्यरत एनएचएम कर्मियों को राज्य स्वास्थ्य व्यवस्था में समाहित कर नियमित किया जाए। 2011 और 2018 में भारत सरकार के सीएचओ को 6 साल बाद नियमित करने के निर्देशों को यूपी में भी लागू किया जाए।
  3. ट्रांसफर नीति – स्थानांतरण नीति में संशोधन किया जाए
  4. सामाजिक सुरक्षा – सभी कर्मियों को ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य बीमा दिया जाए।
  5. आउटसोर्स कर्मियों को सुरक्षा – आउटसोर्स कर्मियों को डीएचएस या प्रस्तावित आउटसोर्स सेवा निगम में समायोजित कर सभी लाभ दिए जाएं।

कई संवर्गों ने दिखाई ताकत

धरने में डॉ. अनिल गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त एनएचएम संघ), योगेश उपाध्याय (महामंत्री), डॉ. आशुतोष उपाध्याय (आरबीएसके), सुरेंद्र पाल, बीपीसीएम महामंत्री, हरिओम सिंह (नर्सिंग), प्रेमलता पाण्डेय (एएनएम संघ), ज्योतिर्मि राय (काउंसलर), विजय बाजपेई, कमलेश कश्यप समेत चिकित्सक ,आयुष, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट, बीपीसीएम, टीबी, डेंटल सर्जन सहित सभी संवर्गों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

समिति ने कहा कि ये मांगें किसी एक संवर्ग की नहीं, बल्कि हजारों एनएचएम कर्मियों के सम्मान और भविष्य से जुड़ी हैं। जब तक समाधान नहीं होगा, एकता और संघर्ष जारी रहेगा।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button