India

कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली

Raebareli: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों पेट में कीड़ो के मरने की दवा खिलाई गई। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में अभियान के तहत 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को उम्र के अनुसार एल्बेंडाजोल की टैबलेट्स खिलाई गई।

खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजलाल वर्मा व धर्मेश यादव ने बताया कि बच्चों को अभियान के तहत आज एल्बेंडाजोल की 400 मिलीग्राम की गोली 6 से 14 साल तक के बच्चों को दी गई।बच्चों को गोली देने के दौरान विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालिका किला नगर में बच्चों को प्रधानाध्यापिका शांति अकेला के नेतृत्व में 145 बच्चों को दवाई खिलाई गई। इस मौके पर एएनएम नेहा सिंह, शिक्षक आशीष तिवारी, सीमा दीक्षित, सपना द्विवेदी, रेशम निशा, प्रेरणा, पार्वती आदि लोग मौजूद रहे।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button