India

भारत का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

24 मिसाइलें दागी गईं, आतंकियों में खलबली, 100 से ज्‍यादा आतंकी हुए ढेर

New Delhi: नृशंस पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने कड़ा जवाब देते हुए मंगलवार-बुावार की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। भारतीय वायुसेना और थलसेना द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए इस अभियान में आतंकियों के अड्डों को निशाना बनाया गया, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के ठिकाने ध्‍वस्‍त हो गए।

भारतीय सेना के ताबड़तोड़ हमले में आतंकियों को संभलने का मौका नहीं मिला। रात करीब डेढ़ बजे हुए हमले में पाकिस्‍तान समर्थित आतंकियों में खलबली मच गई। हमले में 100 से ज्‍यादा आतंकी ढेर हो गए।

खबरों के मुताबिक, भारत ने बहावलपुर, मुरिदके, बाग, कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में यह हमले किए। पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, बहावलपुर में हुए स्ट्राइक में करीब 30 लोगों की मौत हुई है। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, जैश के 4, लश्कर के 3 और हिज्बुल के 2 अड्डों को निशाना बनाया गया।

Source: X Post

सैन्य ठिकानों को नहीं बनाया गया निशाना: भारत

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि इन हमलों में पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया, सिर्फ आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया है। यह एक संयमित और गैर-उकसावे वाली कार्रवाई थी, जिसका उद्देश्य केवल आतंकवाद के ढांचे को ध्वस्त करना था।

पाकिस्तानी सरकार और मीडिया के विरोधाभासी बयान

ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान से तीन विरोधाभासी बयान सामने आए:

  1. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी से कहा कि भारत ने पाकिस्तान की हवाई सीमा से मिसाइलें दागी हैं, जो सीधे नागरिक इलाकों पर गिरीं।

  2. पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि हमले में 5 भारतीय फाइटर जेट मार गिराए गए और मस्जिदों को निशाना बनाया गया। साथ ही LOC के पास भारतीय चेकपोस्ट भी तबाह करने की बात कही गई।

  3. ISPR के निदेशक जनरल अहमद शरीफ ने तड़के 5 बजे बयान देते हुए कहा कि हमलों में 8 नागरिक मारे गए, 35 घायल हैं और 2 लापता हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत ने 6 अलग-अलग इलाकों में मिसाइलें दागीं, जिनमें रिहायशी क्षेत्र भी शामिल हैं।

24 मिसाइलें, पूरी रात ऑपरेशन की निगरानी

पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि भारत ने इस ऑपरेशन में कुल 24 मिसाइलें दागी हैं। भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से ANI ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस अभियान की पूरी रात निगरानी की।

अमेरिका की प्रतिक्रिया: ‘यह शर्मनाक है’

इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा, “यह शर्मनाक है। मुझे लगता है लोगों को पता था कि कुछ बड़ा होने वाला है। वे लंबे समय से लड़ते आ रहे हैं, और शायद दशकों तक ऐसा चलता रहेगा।”

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button