UP

अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे। इस प्रकार वो सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के छोटे भाई हैं।

इस खबर के आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजनीति से दूर, बिजनेस में था नाम

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई हैं। अपने पिता और बड़े भाई के विपरीत, प्रतीक ने कभी भी राजनीति में कदम नहीं रखा। उन्होंने हमेशा अपना फोकस अपनी फिटनेस और रियल एस्टेट बिजनेस पर रखा।

प्रतीक यादव मुख्यधारा की राजनीति से हमेशा दूर रहे। उन्होंने अपना पूरा ध्यान फिटनेस और व्यापार पर केंद्रित रखा। वे एक सफल रियल एस्टेट व्यवसायी और फिटनेस प्रेमी के रूप में जाने जाते थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में काफी सक्रिय हैं और वर्तमान में महिला आयोग की उपाध्‍यक्ष हैं।

फिटनेस और लग्जरी कारों के शौकीन

प्रतीक यादव को उनकी लाइफस्टाइल और लग्जरी कारों के लिए जाना जाता है। उनके पास करोड़ों रुपये की लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) कार है, जो अक्सर लखनऊ की सड़कों पर चर्चा का विषय रही है। इसके अलावा, वह लखनऊ में एक बेहद आधुनिक और आलीशान जिम भी संचालित करते हैं।

2011 में अपर्णा से हुई थी शादी

प्रतीक की शादी साल 2011 में अपर्णा बिष्ट (अब अपर्णा यादव) से हुई थी। अपर्णा ने 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। बाद में अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं।

इस दुखद खबर से पूरे यादव परिवार में मातम छा गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक के निधन पर कई बड़े राजनेताओं ने गहरा दुख जताया है। खबर मिलते ही शुभचिंतकों और करीबियों का परिवार को सांत्वना देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button