Health

गणतंत्र दिवस पर 108 एवं 102 एम्‍बुलेंस कर्मचारियों को मिला सम्‍मान और सराहना

यूपी की 108 एवं 102 एम्‍बुलेंस सेवाएं देश में सबसे बेहतर: टीवीएसके रेड्डी 

लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश में 108, 102 एम्‍बुलेंस सेवाएं एवं 1962 वेटरिनरी सेवाएं आज देश में सबसे बेहतर काम कर रही हैं और लोगों को बेहतर एम्‍बुलेंस सेवाएं दी जा रही हैं। एम्‍बुलेस एवं कॉल सेंटर में कार्य कर रहे कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के साथ दी जा रही सेवाओं से यह सम्‍भव हुआ है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों को सम्‍बोधित करते हुए श्री टीवीएसके रेड्डी ने यह बात कही। 

TVSK Reddy
TVSK Reddy, Sr Vice President, EMRI Green Health Services

उत्‍तर प्रदेश में 108 एवं 102 एम्‍बुलेंस सेवा प्रदाता संस्‍था ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसीडैंट टीवीएसके रेड्डी ने 108, 102 एवं 1962 सेवाओं के सभी कर्मचारियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ उन्‍होंने सभी पात्र कर्मचारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि‍ की भी घोषणा की। 

इस दौरान उन्‍होंने 1962 एवं 108, 102 इमरजेंसी रिस्‍पांस सेंटर कर्मचारियों को उनके द्वारा दी जा रही बेहतर सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र व सर्टिफिकेट देकर सम्‍मानित किया। इसके अलावा लखनऊ सहित विभिन्‍न जिलों में एम्‍बुलेंस कर्मियों को गणतंंत्र दिवस के मौके पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया गया।

108 Ambulance 7

यह भी पढ़ें : Republic Day 2025: 15 अगस्त पर ध्‍वजारोहण और 26 जनवरी पर ध्‍वज फहराने में होता है अंतर

यूपी देश में नम्‍बर वन

आशियाना लखनऊ स्थित कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद उन्‍होंने कहा कि “आप सभी की मेहनत से आज हम इंडिया में नम्‍बर वन हैं। मतलब हम सबसे न्‍यूनतम समय में एम्‍बुलेंस सेवाएं लोगों को उपलब्‍ध करा पा रहे हैं। यूपी की सर्विसेज देश में सबसे बेहतर हैं। आप सभी के द्वारा दी जा रही सेवाएं सराहनीय हैं।

108 Ambulance 14

लगातार बेहतर हुई एम्‍बुलेंस सेवाएं 

श्री टीवीएसके रेड्डी ने कहा कि कर्मचारियों के सहयोग से पिछले 5 साल से हम लगातार सेवाओं को बेहतर कर रहे हैं। आज हम 75 सेकेंड में एम्‍बुलेंस असाइन कर रहे हैं इसे कम करके 70 सेकेंड में लाना है। एम्‍बुलेंस का रिस्‍पांस टाइम वर्तमान में 7:23 मिनट में है। हमें इसे बेहतर करते हुए 7 मिनट पर लाना है। आप सभी के सहयोग से यह सम्‍भव है।  

गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्‍होंने कर्मचारियों से कहा कि आपके काम से बहुत से लोगों की जान बच रही है। ऐसा करके आप राष्‍ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं।

इस मौके पर ईआरसी हेड रोहित श्रीवास्‍तव, विजय सिंह, मो. रहमान, सीपी चतुर्वेदी सहित अन्‍य लोग मौजूद रहे।

108 Ambulance 3

108 Ambulance 5

108 Ambulance 12

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button