बागपत: बड़ौत में जैन निर्वाण मोहत्सव के दौरान मंच टूटने से 5 की मौत, कई दर्जन घायल

बागपत में मंगलवार 28 जनवरी को एक निर्वाण महोत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचा मंच टूट गया। जिसमें 6 लोगों की मृत्यु हुई और 80 लोग घायल हो गए। मंच टूटने की घटना के बाद भगदड़ मचने से दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि लगभग 40 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 20 को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया और 7 लोगों की मृत्यु हुई।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार के तत्वावधान में मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव के तहत भगवान आदिनाथ के अभिषेक के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। मान स्तंभ परिसर में बनाए गए अस्थायी मंच की लकड़ी की सीढ़ियां टूटने से मंच गिर गया और करीब 80 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए।

#WATCH बागपत: बड़ौत में जैन निर्वाण मोहत्सव के दौरान मंच टूटने की घटना में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। pic.twitter.com/5s3nnBoKmc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2025

एडीएम पंकज वर्मा ने अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीम मनीष कुमार का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और घायलों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

STORY | 5 killed, over 40 injured as wooden structure collapses at event in UP's Baghpat

READ: https://t.co/vh7CvVrdJX

VIDEO: ""A wooden structure collapsed at the event in which around 40 persons were injured and five were killed," said District Magistrate Asmita Lal.

(Full… pic.twitter.com/lq8fp15WQi
— Press Trust of India (@PTI_News) January 28, 2025

एम्बुलेंसों से भेजवाया गया अस्पताल
जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही आधा दर्जन से अधिक 108 एवं 102 सेवा की एम्बुलेंस मोके पर पहुंच गई थी। मौके पर पहुंचने वाले रास्तों मेंं ट्रैफिक की समस्या के कारण एम्बुलेंसों को पहुंचने में देरी लग रही थी जिसके कारण घायलों को ठेलिया से लेकर भी अस्पताल पहुंचाया गया।

#WATCH बागपत: बड़ौत में जैन निर्वाण मोहत्सव के दौरान मंच टूटने की घटना में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। pic.twitter.com/5s3nnBoKmc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2025

सीएम योगी ने दिए निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बागपत जिले में हुए इस हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। सीएम ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिये हैं और इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।