UP

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, लगातार 7वें साल बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। योगी सरकार ने लगातार सातवें वर्ष बिजली दरों में कोई वृद्धि नहीं करने का फैसला किया है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी बिजली की दरें पुरानी ही रहेंगी। राज्य में पिछले सात वर्षों से बिजली की दरों में एक पैसे की भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। सरकार के इस फैसले से आम जनता, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

प्रदेश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद योगी सरकार ने दरों को स्थिर रखा है और आपूर्ति रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचाई है। दरों को स्थिर रखने के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में भी काफी सुधार किया गया है।

राज्य में अब शहरों से लेकर गांवों तक निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर काम चल रहा है। सरकार का मुख्य लक्ष्य हर शहर, हर गांव, हर सड़क और हर गली तक 24×7 गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाना है।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button