सीएम योगी कल 1,146 कनिष्ठ सहायकों को देंगे नियुक्ति पत्र, 4,300 किसान परिवारों को मिलेंगे 215 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 11 नवंबर को युवाओं और किसानों को बड़ी सौगात देंगे। लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी दी जाएगी।
राजस्व विभाग को मिलेंगे 1,146 कनिष्ठ सहायक
ये सभी कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती प्रक्रिया से राजस्व विभाग के लिए चुने गए हैं। सरकार के मुताबिक भर्ती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद ये युवा राजस्व विभाग में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे।
4,300 किसान परिवारों के खातों में 215 करोड़ रुपये
अन्नदाताओं की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के अंतर्गत 4,300 लाभार्थी परिवारों के खातों में कुल 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




