UP

गोल्डन गाला अवार्ड 2026 में बिखरा अभिनेत्री सारा खान का जलवा

लखनऊ। नव अंशिका फाउण्डेशन के सातवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सीजन-3 “गोल्डन गाला अवार्ड 2026” का आयोजन 24 सितम्बर को गोमती नगर के विराज खंड स्थित नक्षत्र होटल में किया गया। इस समारोह में स्टार प्लस के बेहद लोकप्रिय धारावाहिक ‘सपना बाबुल का… बिदाई’ में ‘साधना’ का मुख्य किरदार निभाने वाली पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान सेलिब्रिटी गेस्ट रहीं। इस अवसर सारा खान ने कहा कि इंसानियत का धर्म सर्वोपरि है। यही संदेश देने वह खासतौर से गंगाजमुनी तहजीब के शहर लखनऊ आई हैं।

“गोल्डन गाला अवार्ड 2026” सेरेमनी में पायल सिंह की अगुआई में “मंगलमुखी सर्व सुखी कामना से स्वाभिमान की श्री चाल”। इसमें विश्व शान्ति और राष्ट्र उन्नति की कामना से मंगलामुखियों ने आकर्षक और प्रेरक रैंप वॉक कर तालियां अर्जित की। सर्वकल्याण की कामना से आयोजित यह सत्र अपनी तरह का शहर में अनोखा आयोजन रहा।

फाउण्डेशन की निर्देशिका नीशू त्यागी की परिकल्पना और निर्देशन में “गोल्डन गाला अवार्ड 2026” में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को अलंकृत किया गया। इस अवसर पर इलेक्ट्रिफाइंग कल्चरल शो भी आकर्षण का केन्द्र बना।

सीजन-3 “गोल्डन गाला अवार्ड 2026” एचबीएन इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक मोहम्मद बदर, सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर ओमदीप मोतियानी, मिठाई वाला के मालिक मयंक जयसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अभिनेत्री पायल सिंह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सचिवालय शाखा के मैनेजर शेखर पांडे, मिजलेज़र एंड ट्रेडिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की निदेशिका प्रियंका यादव, अंतरराष्ट्रीय कथक गुरु पंडित अनुज मिश्रा, आर्ट प्रमोटर जगमोहन रावत, सहित संजन सिंह, अनामिका सिंह, उर्वशी तिवारी आदि को भी अलंकृत किया गया।

नव अंशिका प्राइड अवार्ड – मुख्य अतिथि राहुल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि रमेश गुप्ता और राकेश कुमार पांडे को दिया गया।

इस क्रम में नीरा लोहानी, पूनम पांडे, प्रिया गुप्ता, समीर कुरैशी, अनूप मिश्रा अपूर्व, आकिब कमाल, परवेज़ आलमगीर, मोहम्मद सफीर सिद्दीकी, सुल्तान शहरयार खान, पूनम लता, कामरान खान, विशाल गुप्ता एवं साथी कलाकार, विजयलक्ष्मी गौतम, नीलम गौतम, अंशिका मिश्रा, डॉ. नवल किशोर त्रिपाठी, पंकज श्रीवास्तव, प्रवीण जायसवाल, धीरेन्द्र मिश्र, अब्दुल वाहिद, अमित कृष्णा, नील मोहन, नितेश कुमार राज, रहीम जमाल, प्रियंका सिंह रघुवंशी, नितेश चौहान, अंकुर यादव, अमन परिहार, मिस्टर आर्यन, अनिरुद्ध चौहान, डॉ अरुण कुमार, अनूप त्रिपाठी, चंदन, अन्नू भाई, सीमा सिंह, रोहित सिंह, आमिर मुख्तार, तन्वी त्रिपाठी, मंजू बिष्ट, सहित हिमांशु द्विवेदी, पंकज सहित अन्य का सम्मान किया गया।

 

इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों में नक्षत्र के नीरज, दबीर सिद्दीकी सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button