UP

जवाहरपुर चीनी मिल में रक्तदान शिविर, 43 यूनिट रक्तदान

रामकोट-सीतापुर। डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, यूनिट जवाहरपुर में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय, सीतापुर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से कुल 43 यूनिट रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मिल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।

शिविर में जिला चिकित्सालय, सीतापुर से आए चिकित्सकीय दल ने रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की और निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। इस दौरान रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

img 20261003 wa0008

रक्तदान शिविर के दौरान इकाई प्रमुख लोकेंद्र सिंह लांबा, विजयपाल सिंह, अरविंद गंगवार, नितेश कुमार एवं सुधीर वर्मा सहित मिल के अधिकारियों, विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान कर दूसरों को भी इस सामाजिक कार्य के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

शिविर के सफल आयोजन में डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जवाहरपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा जिला चिकित्सालय, सीतापुर की चिकित्सकीय टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button