
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लखनऊ की फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज़ (पैरामेडिकल) के लगभग 300 छात्र-छात्राओं को शनिवार, 21 नवंबर 2026 को स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरित किए गए। इसके लिए विश्वविद्यालय में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीन प्रो. के.के. सिंह मौजूद रहे। उनके साथ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) प्रो. सुरेश कुमार, वाइस डीन, असिस्टेंट डीन और फैकल्टी के अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।
डीन प्रो. के.के. सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे मिले हुए टैबलेट का उपयोग शिक्षा, ज्ञान अर्जन, डिजिटल संसाधनों के अध्ययन और जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक रूप से करें। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करते हुए अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
टैबलेट मिलने पर छात्र-छात्राओं में खास उत्साह और खुशी का माहौल दिखा। विद्यार्थियों ने इस पहल को अपनी पढ़ाई और डिजिटल शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।
यह भी पढ़ें:
- केजीएमयू क्वीन मैरी अस्पताल का 94वां स्थापना दिवस: 10 महीनों में 6,664 प्रसव, 16,359 सर्जरी
- केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन दिवस: वॉकथॉन और नुक्कड़ नाटक से HPV टीका व जांच का संदेश
- National Pharmacy Week 2026: स्वच्छता और जिम्मेदार दवा उपयोग से ही AMR पर लगेगी रोक
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से श्री शिवांगम गिरि, सुश्री रचना वर्मा, श्री नावेद और अन्य संकाय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




