Health

अस्पतालों की फार्मेसियों पर एफएसडीए की नजर

लखनऊ। अस्पतालों में संचालित फार्मेसियों में दवाओं की कीमतों और अन्य जरूरी जानकारियों को सार्वजनिक करने के निर्देशों का पालन कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विशेष निरीक्षण अभियान चलाएगा। 23 नवंबर से 04 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेशभर के अस्पतालों की फार्मेसियों की जांच की जाएगी। सभी जिलों के औषधि निरीक्षक अभियान के तहत फार्मेसियों में निर्धारित सूचनाओं की उपलब्धता और उनके अनुपालन की स्थिति परखेंगे।

दरअसल, एफएसडीए ने एक अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में प्रदेश की सभी फार्मेसियों को अपनी वेबसाइट पर लाइसेंस संबंधी जानकारी, नियुक्त फार्मासिस्ट का विवरण, साप्ताहिक स्टॉक और दवाओं की मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही फार्मेसी के काउंटर पर वेबसाइट का यूआरएल अथवा क्यूआर कोड लगाने को कहा गया था, ताकि मरीज और तीमारदार आसानी से फार्मेसी से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल कर सकें।

अब विभाग इन निर्देशों के अनुपालन की हकीकत जानने के लिए मैदान में उतरेगा। 23 नवंबर से शुरू होने वाले अभियान के दौरान औषधि निरीक्षक अस्पताल परिसरों में संचालित फार्मेसियों का निरीक्षण कर यह जांचेंगे कि निर्देश के मुताबिक वेबसाइट पर जरूरी जानकारियां अपलोड की गई हैं या नहीं। वेबसाइट पर लाइसेंस, फार्मासिस्ट, स्टॉक और दवाओं की मूल्य सूची उपलब्ध होने के साथ ही फार्मेसी काउंटर पर यूआरएल या क्यूआर कोड लगाए जाने की भी जांच होगी।

इस अभियान का उद्देश्य दवा बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है। मरीजों को दवाओं की कीमत और फार्मेसी से संबंधित जरूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के साथ ही नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर विभाग का जोर है।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button