India

राहुल गांधी रायबरेली या अमेठी से लड़ेंगे चुनाव, कुछ ही देर में होगा ऐलान

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर है। वह अब यूपी से लोक सभी चुनाव लड़ेंगे। वह रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। इसका निर्णय कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को करना है। गुरूवार शाम तक कांग्रेस इसका ऐलान कर सकती है।

कई दिनों से कांग्रेस में इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अमेठी और रायबरेली को लेकर कांग्रेस कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रही है। अब तक कहा जा रहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ही चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अब खबर है कि प्रियंका ने अपने आपको चुनावी रेस से अलग कर लिया है।

बता दें कि राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ा है। अब वह अमेठी या रायबरेली से लड़ते हैं और जीतते हैं तो कोई एक सीट उन्‍हें छोड़नी होगी।

उधर अमेठी में भी राहुल गांधी को लेकर माहौल बन रहा है। अगर वह अमेठी से लड़ते हैं तो स्‍मृति ईरानी की राह मुश्किल हो जाएगी। उधर रायबरेली से गांधी परिवार का कोई भी सदस्‍य चुनाव लड़ता है तो उसके जीतने की सम्‍भावनाएं बढ़ जाएंगी। हालांकि अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने भी रायबरेली सीट के लिए अपने पत्‍ते नहीं खोले हैं।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश सहित कई नेता अब तक राहुल और प्रियंका के चुनाव लड़ने की मांग कर चुके हैं। अब इन सीटों पर कौन लड़ेगा गुरूवार देर शाम तक इसका ऐलान हो जाएगा।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button