Health

बाबा एजुकेशनल सोसाइटी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में धूमधाम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

नर्सिंग सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक बना बाबा एजुकेशनल सोसाइटी का नर्सिंग दिवस समारोह

Lucknow: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) के अवसर पर बाबा एजुकेशनल सोसाइटी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चिनहट, लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो सायंकाल से प्रारंभ होकर देर रात तक चला। नर्सिंग सेवा के प्रति सम्मान और समर्पण से भरे इस आयोजन में नर्सेज दिवस को बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और शपथ ग्रहण समारोह से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार (महामंत्री, राजकीय नर्सिंग संघ), विशिष्ट अतिथि सुमन सिंह (मुख्य नर्सिंग अधिकारी, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ), राजेश कुमार बाजपेयी (निदेशक, बाबा कॉलेज), प्रो. (डॉ.) अर्चना चौहान (प्राचार्य, बाबा कॉलेज), और चंदन हॉस्पिटल के गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें: RMLIMS अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर लखनऊ में नर्सों को दी गई प्रेरणा, सम्मान और संदेश

प्राचार्य डॉ. अर्चना चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह दिन नर्सिंग छात्रों के जीवन में एक प्रेरणास्रोत है, जहां वे सेवा, करुणा और समर्पण की शपथ लेते हैं।

इस अवसर पर बीएससी नर्सिंग के 140 और एएनएम के 60 छात्रों को शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग का क्षेत्र आज वैश्विक अवसरों से भरा हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से मेडिकल टूरिज्म और नर्स ट्रांसलेटर जैसे नए विकल्पों पर प्रकाश डाला, जिसमें भाषाओं के ज्ञान के साथ नर्सें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सेवाएं दे सकती हैं।

श्रीमती सुमन सिंह ने भी नर्सिंग सेवा में कदम रखने पर छात्रों को बधाई दी और उन्हें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक खंड में नर्सिंग छात्रों द्वारा फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया गया, जो दर्शकों को भाव-विभोर कर गया। इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह भर दिया।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button