UP

उच्च प्राथमिक विद्यालय मंचितपुर से पढ़ाई का सामान चुरा ले गए चोर

RAEBARELI: रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय मंचितपुर में देररात चोरों लाखों रूपये का सामान पार कर दिया। चोरों ने स्मॉर्ट क्लॉस का सामान सहित बच्चों के सामान व विज्ञान कीट को भी पार कर दिया। चोरों ने लाखों रूपये का सामान चोरी कर स्‍कूल को भारी नुकसान पहुंचाया है।

मिल एरिया थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मंचितपुर की प्रधानाध्यापक निर्मला यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों ने 20 अगस्त की रात में पांच कमरों का ताला तोड़ डाले। विज्ञान कक्ष का ताला तोड़कर चोर कमरे में रखा स्मार्ट टीवी का पूरा सामान उठा ले गए। इसके साथ ही विद्यालय में तीन पंखे, बैटरी तीन अदद, यूपीएस, माउस सहित अन्य सामान उठा ले गए। उन्होंने मिल एरिया थाने में इसकी लिखित सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। चोरी किया गया सारा सामान बच्‍चों की पढ़ाई से सम्‍बंधित था। इसका सबसे अधिक नुकसान बच्‍चों को होगा।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related Articles

Back to top button