Health

जन्‍मजात विकारों से बचाव के लिए पर्याप्‍त फोलिक एसिड का सेवन जरूरी : डॉ. जेडी रावत

केजीएयमू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग का 27 वां स्थापना दिवस समारोह छह सितंबर को

केजीएमयू (KGMU) पीडियाट्रिक सर्जरी (Pediatric Surgery) विभाग का 27 वां स्थापना दिवस समारोह छह सितंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्पाइना बिफिडा के प्रबंधन में बहुविषयक दृष्टिकोण निदान से पुनर्वास तक विषय पर कार्यशाला होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. जेडी रावत ने बताया कि स्पाइना बिफिडा फाउंडेशन (Spina Bifida Foundation) के सहयोग से जन्मजात विकारों पर जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

गुरुवार को पत्रकार वार्ता में डॉ. जेडी रावत ने बताया कि स्पाइना बिफिडा फाउंडेशन के सहयोग से एक जन-जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया। जिसका मकसद लोगों में जन्मजात विकार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स (Neural tube defects) गंभीर जन्म दोष होते हैं। जो शिशु के मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करते हैं।

यह भी पढ़ें: NIRF Ranking 2025: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, मेडिकल संस्थानों में 8वें स्थान पर

गंभीर मामलों में यह जीवनभर की विकलांगता अथवा मृत्यु का कारण भी बन सकते हैं। गर्भधारण से पहले और प्रारंभिक गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त फोलिक एसिड का सेवन अधिकांश मामलों को रोकने में सहायक है। इसके अलावा नियमित प्रसवपूर्व देखभाल और शीघ्र स्क्रीनिंग द्वारा इन स्थितियों की पहचान और प्रबंधन संभव है।

यह भी पढ़ें: NIRF Ranking 2025: AIIMS दिल्ली शीर्ष पर, BHU, SGPGI और KGMU ने यूपी का बढ़ाया मान, देखें टॉप 10 मेडिकल संस्थानों की सूची

कार्यक्रम में मुंबई के लीलावती अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र डॉ. संतोष कर्माकर कार्यक्रम के दौरान वाखलू-टंडन व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। डॉ. अजय सिंह, डॉ. सुमित्रा कुमार बिस्वास, डॉ. तनवीर रोशन खान सहित अन्य विशेषज्ञ भी इस अवसर पर अपने ज्ञान एवं नवीनतम अनुभव साझा करेंगे।

यह भी पढ़ें: बीच सत्र में फीस नहीं बढ़ा सकते कॉलेज, छात्र अभिभावक सीधे राजभवन में कर सकते है शिकायत: राज्यपाल

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Back to top button