UP

CM Yogi का बड़ा ऐलान- जल्द बढ़ेगी पेंशन, मेधावी छात्राओं को मिलेगी Free Scooty और 2 करोड़ युवाओं को Tablet

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपनी सरकार के महिला कल्याण, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के कार्यों को प्रमुखता से जनता के सामने रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूपी में महिलाओं को सशक्त बनाने और युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। इसके साथ ही सीएम (CM Yogi) ने निराश्रितों, बुजुर्गों और दिव्यांगों की पेंशन में जल्द वृद्धि करने और छात्राओं को फ्री स्कूटी देने का बड़ा ऐलान किया है।

महिलाओं के स्वावलंबन और सुरक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू किया है। महिला कल्याण के मोर्चे पर सरकार की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

  • सरकारी नौकरी: प्रदेश में हुई 9 लाख से अधिक सरकारी भर्तियों में 1.75 लाख से ज्यादा पदों पर बेटियों की भर्ती की गई है।

  • आजीविका दीदी: स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़कर 1.10 करोड़ से अधिक महिलाएं ‘आजीविका दीदी’ के रूप में उद्यमी बनकर काम कर रही हैं। बजट में भी महिला उद्यमी स्कीम के लिए अलग से फंड रखा गया है।

  • कन्या सुमंगला और विवाह योजना: ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के तहत जन्म से लेकर स्नातक तक बेटियों को 25 हजार रुपये का पैकेज दिया जा रहा है। वहीं, ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत अब तक 5 लाख बेटियों की शादी कराई जा चुकी है, जिसमें प्रति शादी एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है।

यह भी पढ़ें: यूपी में ‘डबल इंजन’ सरकार के 9 साल पूरे, CM योगी ने किया ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक का विमोचन

जल्द बढ़ेगी पेंशन, मेधावी छात्राओं को Free Scooty

मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिला, वृद्ध और दिव्यांगजन के कल्याण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है:

  • पेंशन में होगी वृद्धि: वर्तमान में प्रदेश के 1.06 करोड़ से अधिक परिवारों को 12 हजार रुपये वार्षिक पेंशन दी जा रही है। जल्द ही कैबिनेट की बैठक में इस पेंशन राशि को बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया जाएगा।

  • फ्री स्कूटी: सरकार स्नातक (UG) और परास्नातक (PG) की मेधावी छात्राओं को कॉलेज आने-जाने के लिए जल्द ही फ्री स्कूटी उपलब्ध कराएगी।

रामपुर बना 100 प्रतिशत Farmer ID बनाने वाला UP का पहला जिला, CM Yogi के अभियान ने पकड़ी रफ्तार

युवाओं के लिए रोजगार और Tablet का लक्ष्य

युवाओं के भविष्य को संवारने और उन्हें तकनीकी रूप से अपग्रेड करने के लिए भी सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं:

  • रोजगार सृजन: एमएसएमई (MSME) सेक्टर में 3 करोड़ से अधिक और बड़े निवेश के माध्यम से 65 लाख से अधिक नौकरियां उपलब्ध कराई गई हैं।

  • युवा उद्यमी: ‘सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान’ के तहत अब तक यूपी में 1.30 लाख से अधिक नए उद्यमी तैयार हुए हैं।

  • स्मार्ट युवा: प्रदेश सरकार 2 करोड़ से अधिक नौजवानों को फ्री टैबलेट (Tablet) बांटने का काम कर रही है। इसमें से 50 लाख युवाओं को टैबलेट दिया जा चुका है और बाकी बचे युवाओं को भी यह जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button