अस्मिता योगासन सिटी लीग सम्पन्न, विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते पदक

प्रयागराज। अस्मिता योगासन सिटी लीग प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी भजनानंद मृत्युंजय धाम सेवा ट्रस्ट छतनाग रोड झूंसी प्रयागराज में आयोजित किया गया, यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) एवं उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से प्रतियोगिता कराई गई प्रतियोगिता का उद्घाटन मृत्युंजय धाम सेवा ट्रस्ट के सचिव मनीष कपूर एवं कंपटीशन डायरेक्टर ज्योति पांडेय ने फ़ीता काटकर मैच का शुभारंभ किया।
कंपटीशन मैनेजर योगाचार्य डॉ प्रशांत तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में कराई गई पहले वर्ग 10 साल से 18 वर्ष दूसरा 18 से 55 वर्ष आयु का रखा गया 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग में ट्रेडिशनल योग प्रतियोगिता में अंशिका शर्मा प्रथम, आश्री तिवारी द्वितीय, शिवांगी ने तृतीय,चतुर्थ ख्याति पांडेय एवं रूबी ने पंचम स्थान प्राप्त किया, कलात्मक योगासन प्रतियोगिता में अनुष्का शर्मा प्रथम, अन्या द्वितीय, प्रगुण तृतीय,एवं अस्वी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया, 18 से 55 आयु वर्ग में ट्रेडिशनल योग प्रतियोगिता में अंजलि पाल प्रथम, मंदाकिनी द्वितीय, संगीता सिंह तृतीय, चतुर्थ आस्था तिवारी, एवं पंचम स्थान अंजलि पाण्डेय, ने प्राप्त किया। 18 से 55 आयु वर्ग कलात्मक योगासन प्रतियोगिता में अंजलि पाल प्रथम, संगीता सिंह द्वितीय, स्थान प्राप्त किया ।
समापन के मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर अर्चना चल शारीरिक शिक्षा विभाग रही । सभी विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया । प्रतियोगिता के निर्णायक, साक्षी त्रिपाठी, राजेश भगत संदीप सिंह अजय हर्षित मिश्रा रिंकी निषाद अनुष्का शिवम अर्चना मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।



