UP

मुख्यमंत्री ने बच्चों को परोसा मिड-डे मील, ‘स्कूल चलो अभियान’ का किया शुभारंभ

लखनऊ/वाराणसी। योगी आदित्यनाथ ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर वाराणसी के शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को अपने हाथों से मिड-डे मील परोसा। इस दौरान उन्होंने बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें, किट, उपहार और चॉकलेट भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से रोज स्कूल आने और मेहनत से पढ़ाई करने का आग्रह किया। बच्चों ने भी उत्साह के साथ उनकी बातों को स्वीकार किया और मुस्कुराते हुए आभार जताया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों ने भी बच्चों को भोजन परोसने में सहयोग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘शैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियां’ पुस्तिका का विमोचन किया और अभियान से जुड़ी एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी देखा।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के पांच निपुण विद्यालयों को सम्मानित किया गया, वहीं पांच मेधावी विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। मुख्यमंत्री के हाथों कक्षा 1 से 8 तक के कई छात्रों को मंच पर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के स्वागत संबोधन से हुई, जबकि आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Back to top button