India

बैटल ऑफ गलवान’ से ‘मातृभूमि’ तक: अब सिर्फ जंग नहीं, बलिदान और इंसानियत की कहानी सुनाएंगे Salman Khan

 मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले “बैटल ऑफ गलवान” नाम से चर्चा में रही इस फिल्म का अब नया नाम “मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस” कर दिया गया है।

फिल्म के निर्देशक Apoorva Lakhia ने नाम बदलने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ युद्ध दिखाना नहीं है, बल्कि उन सैनिकों के बलिदान, उनकी भावनाओं और मानवता की कहानी को दर्शाना है।

यह फिल्म साल 2020 में Galwan Valley में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था।

फिल्म में Chitrangada Singh भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में जारी किए गए पोस्टर में सलमान खान एक खून से सने लकड़ी के लट्ठे के पीछे से झांकते दिखाई दे रहे हैं, जो फिल्म के इंटेंस और रियलिस्टिक टोन की झलक देता है।

फैंस को अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जो देशभक्ति, त्याग और मानवता के अनछुए पहलुओं को बड़े पर्दे पर पेश करने का वादा करती है।

 

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button