राजीव कनौजिया निर्विरोध चुने गये डीपीआरए के अध्यक्ष, अजय बने मंत्री
डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
Lucknow: डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन (DPRA) की लखनऊ इकाई के हुए चुनाव में राजीव कनौजिया (Rajiv Kanojia ) को निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। अजय कुमार कश्यप मंत्री बनाये गये।
एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव बलरामपुर अस्पताल के प्रांतीय कार्यालय में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता बी.पी. चौधरी ने की। चुनाव अधिकारी प्रदेश के महामंत्री प्रद्युम्न सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया हुई। सभी ने एकजुटता के साथ चुनाव में भाग लिया। नई कार्यकारिणी के गठित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव कनौजिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के हितों और फार्मासिस्ट संवर्ग (Pharmacist Cadre) की समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव संघर्षशील रहेंगे।
अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष जे.के. सचान, अजय मिश्रा, आर.एस. कनौजिया, आनंद सिंह, कासिम अली, सुभाष, आतिफ, मनमोहन मिश्रा व अन्य फार्मसिस्ट मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े:- केजीएमयू: हस्साम के सहारे डैमेज कन्ट्रोल की कोशिश
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी-
अध्यक्ष- राजीव कनौजिया
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- एम.जे. सिद्दीकी
उपाध्यक्ष- एस.पी. मिश्रा
मंत्री- अजय कुमार कश्यप
संयुक्त मंत्री- राकेश मोहन कुशवाहा
संगठन मंत्री- राजेश बोध
कोषाध्यक्ष- प्रतिभा
संप्रेक्षक- शैलेन्द्र प्रकाश
संरक्षक- बी.पी. चौधरी
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




