योगी मंत्रिमंडल का विस्तार: एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ

भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री, अजीत पाल व सोमेंद्र तोमर को मिला प्रमोशन
लखनऊ: Yogi Adityanath सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार किया गया। राजधानी Lucknow स्थित जनभवन के गांधी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एक महिला समेत छह नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल Anandiben Patel ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।
मंत्रिमंडल विस्तार में Bhupendra Singh Chaudhary और Manoj Kumar Pandey को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वहीं Krishna Paswan, Surendra Diler, Kailash Singh Rajput और Hansraj Vishwakarma ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
इसके अलावा सरकार में पहले से राज्यमंत्री रहे Ajit Singh Pal और Somendra Tomar को पदोन्नति देते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। दोनों नेताओं ने नए दायित्व के साथ शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया। समारोह के दौरान सभागार भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार विधानसभा सीट से विधायक हैं। कृष्णा पासवान खागा, सुरेंद्र दिलेर खैर और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। हंसराज विश्वकर्मा भी विधान परिषद सदस्य हैं।
समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary, भाजपा संगठन महामंत्री Dharampal Singh, उप मुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya और Brajesh Pathak सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।




