UP

UP School Closed: भीषण ठंड का कहर, यूपी में 12वीं तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद, CM Yogi का सख्त आदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे (Dense Fog) ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भीषण शीतलहर (Cold Wave) के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद रहेंगे।

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यह अवकाश केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा। प्रदेश में संचालित सभी बोर्ड यानी यूपी बोर्ड (UP Board), सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) से संबद्ध सभी विद्यालयों को 1 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है, और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अलाव और कंबल के लिए अफसर उतरें मैदान में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठंड से बचाव के लिए प्रशासन को भी ‘अलर्ट मोड’ पर रहने को कहा है। उन्होंने आला अधिकारियों को एसी कमरों से निकलकर फील्ड में जाने और जमीनी हकीकत परखने के निर्देश दिए हैं।

  • हर जिले के सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और बाज़ारों में अलाव (Bonfires) की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

  • गरीबों और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किए जाएं।

‘खुले में न सोए कोई भी व्यक्ति’

सीएम योगी ने रैन बसेरों (Shelter Homes) के संचालन को लेकर अधिकारियों को विशेष हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में खुले में सोने को मजबूर न हो।

मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों के लिए निम्न निर्देश दिए हैं:

  • रैन बसेरों में गद्दे, रजाई और कंबल की साफ-सफाई और गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए।

  • जरूरतमंदों को समय पर राहत सामग्री और आश्रय मिले।

  • अधिकारी रात में रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करें और कमियों को तत्काल दूर करें।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button